युद्ध के विरुद्ध वामदलों के आह्वान पर निकला नागरिक शांति मार्च

Tuesday, March 10, 2026 - 19:10
0
युद्ध के विरुद्ध वामदलों के आह्वान पर निकला नागरिक शांति मार्च

मथुरा (आरएनआई) वामदलों भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी ) और भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( माले ) के आह्वान पर अखिल भारतीय सांप्रदायिकता विरोधी समिति के संयुक्त तत्वावधान में ईरान पर अमेरिकी इजरायली हमले और थोपे गए युद्ध के विरुद्ध भगत सिंह प्रतिमा डैंपियर नगर से विकास बाजार स्थित गांधी स्मारक तक नागरिक शांतिमार्च का आयोजन किया गया जिसमें कांग्रेस और सपा के नेताओं ने भी भाग लिया । शांतिमार्च में 'अमरीकी साम्राज्यवाद मुर्दाबाद ' ' ट्रंप तेरी तानाशाही नहीं चलेगी ' 'विश्व शांति जिंदाबाद ' ' अमरीका इजरायल मुर्दाबाद ' के नारे लगाते हुए सैकड़ों कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भाग लिया । गांधी स्मारक पर हुई सभा की अध्यक्षता सांप्रदायिकता विरोधी कमेटी के नेता शिवदत्त चतुर्वेदी ने की । सभा में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( माले ) के नेता नसीर शाह एडवोकेट और मधुवन दत्त चतुर्वेदी एडवोकेट , भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता गफ्फार अब्बास एडवोकेट, नरेंद्र सिसोदिया और याकूब शाह , भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी ) के नेता टीकेंद्र शाद , जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश धनगर, सांप्रदायिकता विरोधी कमेटी के मनोज गौड़ सेवादल, ए आई एस एफ के नेता रवि शर्मा और समाजवादी पार्टी के प्रहलाद यादव ने जिनेवा वार्ता के जारी रहते ईरान पर इकतरफा हमला करके युद्ध की शुरुआत करते हुए ईरानी स्कूली बच्चियों और उनके नेता अयातुल्लाह खामनेई की हत्या के लिए अमेरिकी साम्राज्यवाद और इजरायल के अपवित्र गठजोड़ की घोर निंदा की और कहा कि अमेरिका का राष्ट्रपति ट्रंप दुनिया भर की सरकारों और उनके प्राकृतिक संसाधनों तथा व्यापार वाणिज्य को अपने नियंत्रण में लेने के लिए विश्व को युद्ध की आग में झोंक रहा है । वक्ताओं ने भारत की संप्रभुता पर अमरीका द्वारा डाका डालने और उसके आगे भारत सरकार के सरेंडर होने की भी पुरजोर निंदा की । वक्ताओं ने कहा कि इस थोपे गए साम्राज्यवादी युद्ध का असर हमारी रसोई तक आ गया है जिसके चलते एलपीजी के दाम बढ़ाए गए हैं तो ऐसे में हम कैसे निरपेक्ष रह सकते हैं जब हम पर तमाम तरह के प्रतिबंध ट्रंप थोपता जा रहा है । 

शांति मार्च में लोकतंत्र सेनानी मास्टर रूप किशोर, श्रीमती राधा चौधरी, श्रीमती गीता दिवाकर, एडवोकेट बर्षा रानी , एडवोकेट चारु सिंह , सीपीआई के नगर सचिव अब्दुल अशफाक, सोहनलाल, दुर्गा प्रसाद, मास्टर वीरेंद्र सिंह, अमीर चंद, पदम सिंह, सीपीआई ( एम एल ) के विशन चंद , अमन शाह, विवेक रियार, एडवोकेट राहुल अमीन, एडवोकेट बनवारी लाल, एडवोकेट योगेश पाराशर, एडवोकेट अमित चतुर्वेदी , एडवोकेट जाविद कुरैशी , एडवोकेट महेश सिसोदिया , एडवोकेट किशन सिंह , कांग्रेस कमेटी के प्रवीण भास्कर, भारत सेठ, महेश चतुर्वेदी , उपेंद्र चतुर्वेदी , कामरेड सौरभ चतुर्वेदी, पेट्रोलियम वर्कर्स यूनियन के सचिव जनक सिंह , लक्ष्मण लवानिया और गरीब दास आदि ने शिरकत की और अमेरिका इजरायल द्वारा निहित स्वार्थों के लिए विश्व शांति को तथा स्वतंत्र देशों की संप्रभुता को खतरे में डालने की निंदा की । 

मधुवन दत्त चतुर्वेदी एडवोकेट 

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मा ले ) जिला कमेटी मथुरा 

7302143389

10.03.2026

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User