यात्री बसों की जांच, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई

Tuesday, July 7, 2026 - 22:19
Updated: 27 days ago
0
यात्री बसों की जांच, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई

गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार जिले में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को परिवहन विभाग द्वारा फतेहगढ़ तिराहा स्थित पुराने टोल प्लाजा पर यात्री बसों की जांच की गई।

जिला परिवहन अधिकारी ज्ञानेन्द्र वैश्य ने बताया कि जांच अभियान के दौरान 30 यात्री बसों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने, ओवरलोडिंग अन्य कमियां मिलने पर 18 बसों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 41 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

इसके अलावा आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने पर दो बसों को जब्त किया गया। परिवहन विभाग ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार की जांच एवं कार्रवाई आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User