महाकुंभ में उत्कृष्ट कार्य करने पर एएसपी आलोक राज नारायण व एएसपी सुबोध गौतम महाकुंभ सेवा मेडल से सम्मानित

Wednesday, January 21, 2026 - 14:02
Updated: 6 months ago
0
महाकुंभ में उत्कृष्ट कार्य करने पर एएसपी आलोक राज नारायण व एएसपी सुबोध गौतम महाकुंभ सेवा मेडल से सम्मानित

हरदोई (आरएनआई) पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा विश्व के सबसे बड़े धार्मिक समागम महाकुंभ 2025 में सुरक्षा व्यवस्था के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं विशिष्ट योगदान देने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सर्किल शाहाबाद श्री आलोक राज नारायण तथा अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री सुबोध गौतम को उनके सराहनीय सेवाकार्यों के लिए महाकुंभ सेवा मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने दोनों अधिकारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि महाकुंभ जैसे विशाल आयोजन में उनकी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं प्रभावी नेतृत्व के कारण सुरक्षा व्यवस्था सफलतापूर्वक संपन्न हुई। सम्मान प्राप्त करने पर दोनों अधिकारियों ने इसे पूरी पुलिस टीम के सहयोग और सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User