मल्लावां में 'मेधा उत्कर्ष सम्मान समारोह' का भव्य आयोजन; मैग्सेसे पुरस्कार विजेता संदीप पाण्डेय ने मेधावियों को दिया सफलता का मंत्र
कछौना, हरदोई (आरएनआई) मल्लावां के स्थानीय आसमानी पैलेस में 'एक पहल एक किरण सेवा समिति' के तत्वावधान में रविवार को 'मेधा उत्कर्ष सम्मान समारोह 2026' का गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया, जिससे पूरा परिसर उत्साह और गौरव के क्षणों का साक्षी बना। मुख्य अतिथि, विश्व प्रसिद्ध समाजसेवी एवं रैमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित संदीप पाण्डेय, विशिष्ट अतिथि सुरेश चंद्र वर्मा (सेवानिवृत्त कमिश्नर) एवं बृजेश कुमार वर्मा (टिल्लू भैया) द्वारा माँ सरस्वती एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। मुख्य अतिथि संदीप पाण्डेय ने कहा कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि समाज के प्रति संवेदनशीलता और राष्ट्र निर्माण का आधार है। उन्होंने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें निरंतर कठिन परिश्रम करने और अपने लक्ष्य के प्रति अडिग रहने की प्रेरणा दी। वहीं, बृजेश कुमार वर्मा ने मेधावियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अभिभावकों को भरोसा दिलाया कि बच्चों की शिक्षा और उनकी प्रगति के मार्ग में समिति और वे स्वयं हर संभव सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। समिति की पहल की सराहनासमिति के संस्थापक/अध्यक्ष आशीष पटेल अंशुल ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और समिति के सामाजिक संकल्पों को दोहराया। इस अवसर पर मल्लावां पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य नीलेश कुशवाहा, विप्र प्रधान, राजेश सैनी, अभिषेक पटेल, नीरज कुमार, मो. जुबैर सिद्दीकी, आलोक कुमार और डॉ. धर्मेंद्र सक्सेना सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।समारोह के अंत में सैकड़ों विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। अपने बच्चों की इस उपलब्धि पर अभिभावकों के चेहरे पर गर्व और खुशी साफ झलक रही थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)