मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज में 16,300 करोड़ रुपये में 41 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदेगी टेमासेक

सिंगापुर की निवेश कंपनी टेमासेक बेंगलुरु की मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज में 16,300 करोड़ रुपये (दो अरब डॉलर) में 41 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। इससे टेमासेक के पास मणिपाल हेल्थ की 59 प्रतिशत हिस्सेदारी आ जाएगी। मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज देश की सबसे बड़ी अस्पताल श्रृंखलाओं में से है।

Monday, April 10, 2023 - 16:00
0
मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज में 16,300 करोड़ रुपये में 41 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदेगी टेमासेक

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल 2023, (आरएनआई)। सिंगापुर की निवेश कंपनी टेमासेक बेंगलुरु की मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज में 16,300 करोड़ रुपये (दो अरब डॉलर) में 41 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। इससे टेमासेक के पास मणिपाल हेल्थ की 59 प्रतिशत हिस्सेदारी आ जाएगी। मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज देश की सबसे बड़ी अस्पताल श्रृंखलाओं में से है।

दोनों कंपनियों ने सोमवार को जारी संयुक्त बयान में कहा कि टेमासेक यह हिस्सेदारी निजी इक्विटी कंपनी टीपीजी और मणिपाल के संस्थापक रंजन पई परिवार से खरीदेगी।

संयुक्त बयान में सौदे के वित्तीय पक्ष का खुलासा नहीं किया गया है।

हालांकि, सूत्रों ने बताया कि टेमासेक यह हिस्सेदारी 16,300 करोड़ रुपये से अधिक के सौदे में खरीदेगी। इस लिहाज से मणिपाल हेल्थ का मूल्यांकन करीब 40,000 करोड़ रुपये बैठता है।

इस तरह यह भारतीय स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र का सबसे बड़ा सौदा होगा। यह सौदा पूरा होने के बाद टेमासेक की मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज में हिस्सेदारी बढ़कर 59 प्रतिशत हो जाएगी। उसके पास पहले ही मणिपाल हेल्थ की 18 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

वहीं पई परिवार की हिस्सेदारी 50 से घटकर 30 प्रतिशत रह जाएगी।

भारत का सॉवरेन संपदा कोष और राष्ट्रीय निवेश एवं अवसंरचना कोष (एनआईआईएफ) भी टेमासेक को अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच रहे हैं।

सौदे के बाद मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज में टीपीजी की हिस्सेदारी घटकर 11 प्रतिशत रह जाएगी।

मणिपाल देश के 16 शहरों में 29 अस्पतालों की श्रृंखला का परिचालन करती है। इन अस्पतालों में बिस्तरों (बेड) की संख्या 8,300 है।

मणिपाल समूह के चेयरमैन रंजन पई ने बयान में कहा, ‘‘हम इस बात से काफी खुश हैं कि टेमासेक द्वारा मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज में उल्लेखनीय हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया जा रहा है।’’

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में निवेश के लिए दीर्घावधि के परिदृश्य के साथ सामाजिक दायित्व की भावना भी जरूरी है।

बेंगलुरु मुख्यालय वाला मणिपाल अस्पताल एक साल में 50 लाख मरीजों को सेवाएं प्रदान करता है। इसके नेटवर्क में 29 अस्पताल हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User