भारत ने चीन व पांच अन्य देशों के यात्रियों के लिए एक जनवरी से कोविड नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य की

चीन, हांगकांग, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड से भारत आने वाले यात्रियों के लिए एक जनवरी से नेगेटिव कोविड रिपोर्ट पेश करना अनिवार्य होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

Thursday, December 29, 2022 - 21:00
0
भारत ने चीन व पांच अन्य देशों के यात्रियों के लिए एक जनवरी से कोविड नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य की

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर 2022, (आरएनआई)। चीन, हांगकांग, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड से भारत आने वाले यात्रियों के लिए एक जनवरी से नेगेटिव कोविड रिपोर्ट पेश करना अनिवार्य होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मांडविया ने कहा कि ऐसे यात्रियों को अपनी यात्रा से पहले हवाई सुविधा पोर्टल पर अपनी आरटी-पीसीआर जांच की नेगेटिव रिपोर्ट साझा करनी होगी।

उन्होंने कहा कि भारत की यात्रा शुरू करने से 72 घंटे के भीतर कोविड जांच करानी होगी।

मंत्री ने कहा कि यह नियम भारत पहुंचने पर सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के दो प्रतिशत यात्रियों के यादृच्छिक (रैंडम) परीक्षण के अतिरिक्त है।

कुछ देशों में कोरोनो वायरस के मामलों में वृद्धि के बीच, सरकार ने सतर्कता बरतते हुए कोविड दिशानिर्देशों को सख्त किया है। साथ ही राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है।

देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 268 नए मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,46,77,915 पर पहुंच गई, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,552 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र में संक्रमण के एक मरीज की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,30,6968 हो गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User