भारत घरेलू कंपनियों से खरीद के लिए रक्षा पूंजीगत व्यय का 75 प्रतिशत खर्च करेगा: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को एक महत्वपूर्ण घोषणा की कि सरकार 2023-24 से घरेलू रक्षा निर्माताओं से खरीद पर कुल रक्षा पूंजीगत व्यय का 75 प्रतिशत खर्च करेगी।

Wednesday, February 15, 2023 - 19:30
0
भारत घरेलू कंपनियों से खरीद के लिए रक्षा पूंजीगत व्यय का 75 प्रतिशत खर्च करेगा: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

बेंगलुरु, 15 फरवरी 2023, (आरएनआई)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को एक महत्वपूर्ण घोषणा की कि सरकार 2023-24 से घरेलू रक्षा निर्माताओं से खरीद पर कुल रक्षा पूंजीगत व्यय का 75 प्रतिशत खर्च करेगी।

सिंह ने कहा कि इस फैसले का मतलब है कि भारतीय निर्माताओं से सैन्य उपकरणों की खरीद के लिए लगभग 1,00,000 करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे।

सिंह ने एक कार्यक्रम में यह घोषणा की। इस कार्यक्रम में ‘एयरो इंडिया 2023’ में भाग लेने वाली रक्षा कंपनियों ने प्रौद्योगिकी हस्तांतरण संबंधी समझौते समेत कई समझौते किए गए।

सिंह ने कहा, ‘‘यह एक बहुत महत्वपूर्ण फैसला है जो घरेलू रक्षा विनिर्माण क्षेत्र को और मजबूत करेगा।’’

उन्होंने कहा कि ‘एयरो इंडिया 2023’ ने दिखाया है कि भारतीय रक्षा क्षेत्र शीर्ष वैश्विक रक्षा कंपनियों के साथ मिलकर आगे बढ़ने के लिए तैयार है।

सिंह ने कहा कि एयरो इंडिया के दौरान हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन एवं प्रौद्योगिकी हस्तांतरण समझौते भारत में रक्षा विनिर्माण के लिए नयी शुरुआत में मदद करेंगे।

उन्होंने समझौतों का जिक्र करते हुए कहा कि भारत के एयरोस्पेस क्षेत्र में आज एक नया अध्याय शुरू हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User