भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से की मुलाकात, बंगाल चुनावों पर जताई चिंता
आज निर्वाचन सदन में भारतीय जनता पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारियों से भेंट की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी द्वारा पश्चिम बंगाल और केरल विधानसभा चुनावों के परिप्रेक्ष्य में दिए गए गैर जिम्मेदाराना बयानों पर भी आपत्ति जताई।
इस प्रतिनिधिमंडल में केंद्र सरकार में हमारे साथी केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेंघबाल भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और ओम पाठक उपस्थित रहे। हमने चुनाव से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर आयोग के समक्ष अपनी बात रखी।
मीडियाकर्मियों को सांसद एवं केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक ने बताया कि "बंगाल में चुनावों के दौरान जिस तरह का डर, आतंक,अराजकता और गुंडागर्दी का माहौल बनाया जा रहा है, उससे देश की संवैधानिक संस्थाओं के प्रति भी अविश्वास का माहौल पैदा हो रहा है। जब बंगाल सरकार का कोई बड़ा नेता कहता है कि CRPF की 200 कंपनियाँ यहाँ आ रही हैं,तो उन्हें अपने घर में मौजूद किसी भी सामान से खदेड़ दो। जब उसी नेता का कोई पारिवारिक सदस्य कहता है कि चुनाव जीतने के लिए, आप लोगों के पैर तोड़ने, उनकी रीढ़ की हड्डी तोड़ने, या जो कुछ भी करने के लिए आज़ाद हैं।
बंगाल चुनावों का पुराना इतिहास दिखाता है कि अपने हितों को साधने के लिए बंगाल में हमेशा डर का माहौल बनाने की कोशिशें की गई हैं।TMC इस समय हताशा,निराशा और उदासी के दौर से गुज़र रही है। वहाँ सत्ता परिवर्तन का माहौल साफ़ दिखाई दे रहा है, यही वजह है कि वहाँ जिस तरह के बयान दिए जा रहे हैं, वे शर्मनाक और निंदनीय हैं।
इसी मुद्दे पर हम अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ चुनाव आयोग के सामने गए थे, ताकि यह माँग कर सकें कि बंगाल में चुनाव निष्पक्ष तरीक़े से कराए जाएँ, और वहाँ के लोगों को बिना किसी डर के अपने विचार व्यक्त करने का मौक़ा मिले... चुनाव आयोग ने यह साफ़ कर दिया है कि वहाँ निष्पक्ष चुनाव कराए जाएँगे...
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)