भाजपा को हराने के लिए समान विचार वाले दलों के साथ तालमेल करना चाहते हैं : मल्लिकार्जुन खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी अगले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पराजित करने के लिए एक ठोस विकल्प देने के मकसद से समान विचार वाले दलों के साथ तालमेल करना चाहती है।

Saturday, February 25, 2023 - 18:30
0
भाजपा को हराने के लिए समान विचार वाले दलों के साथ तालमेल करना चाहते हैं : मल्लिकार्जुन खरगे
मल्लिकार्जुन खरगे

नवा रायपुर, 25 फरवरी 2023, (आरएनआई)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी अगले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पराजित करने के लिए एक ठोस विकल्प देने के मकसद से समान विचार वाले दलों के साथ तालमेल करना चाहती है।

उन्होंने पार्टी के 85वें महाधिवेशन में दिए अपने भाषण में केंद्र सरकार पर देश को तोड़ने का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया और दावा किया कि सरकार में बैठे लोगों का डीएन गरीब विरोधी है।

उन्होंने मोदी सरकार पर ‘नफरत का माहौल’, महंगाई, बेरोजगारी और राष्ट्रीय सुरक्षा की स्थिति को लेकर तीखा प्रहार किया।

खरगे ने विपक्षी एकजुटता की पैरवी करते हुए कहा, ‘हम भारतीय जनता पार्टी को पराजित करने के लिए एक ठोस विकल्प देने के मकसद से समान विचार वाले दलों के साथ तालमेल करना चाहते हैं।’

उन्होंने आरोप लगाया कि देश के प्रजातंत्र को तोड़ने का षड्यंत्र रचा जा रहा है और कहा कि इसके खिलाफ आंदोलन करना होगा।

खरगे ने कहा, ‘आज सत्ता में बैठे लोग जनता के अधिकारों पर हमला बोल रहे हैं, आज सबको ‘सेवा, संघर्ष और बलिदान, सबसे पहले हिंदुस्तान’ का संकल्प लेना होगा।’ खरगे ने कहा कि आज देश सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहा है।

उन्होंने दावा किया कि इस महाधिवेशन को रोकने के लिए भाजपा सरकार ईडी का छापा मरवाया।

खरगे ने दावा किया कि विदेश मंत्री एस जयशंकर का यह बयान बड़ी नाकामी है कि चीन एक बड़ी अर्थव्यवस्था है और उसपर हमला नहीं कर सकते।

खरगे ने कहा, ‘आज मैं बेहद भावुक हूं क्योंकि आप सभी उस गौरवशाली विरासत की नुमाइंदगी कर रहे हैं जिसे हमारे महान नेता ने अपने समर्पण से सींचा।’

उन्होंने राहुल गांधी का आभार जताते हुए कहा, ‘भारत जोड़ो यात्रा की रोशनी पूरे देश में फैली है, राहुल गांधी ने असंभव को संभव कर दिखाया।’

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User