बीसीसीआई में मानद पद के भत्ते: प्रथम श्रेणी में यात्रा और विदेश दौरों पर रोजाना एक हजार डॉलर

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के पदाधिकारी को अब विदेश दौरों पर रोजाना एक हजार डॉलर का भत्ता मिलेगा और वह प्रथम श्रेणी में यात्रा करने का हकदार होगा।

Monday, April 10, 2023 - 13:00
0
बीसीसीआई में मानद पद के भत्ते: प्रथम श्रेणी में यात्रा और विदेश दौरों पर रोजाना एक हजार डॉलर
बीसीसीआई

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल 2023, (आरएनआई)। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के पदाधिकारी को अब विदेश दौरों पर रोजाना एक हजार डॉलर का भत्ता मिलेगा और वह प्रथम श्रेणी में यात्रा करने का हकदार होगा।

बीसीसीआई के पदाधिकारियों के भत्ते में इजाफे के प्रस्ताव को स्वीकृति के लिए रविवार को शीर्ष परिषद की बैठक में रखा गया लेकिन यह पिछले साल अक्टूबर से प्रभावी है।

सात साल से अधिक समय बाद दैनिक भत्तों में इजाफा हुआ है। इससे पहले दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड के पदाधिकारियों को विदेश दौरे पर प्रति दिन 750 डॉलर मिलते थे।

बीसीसीआई के अनुसार अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और संयुक्त सचिव सहित पदाधिकारियों को भारत में बैठक के लिए 40 हजार रुपये प्रतिदिन और बिजनेस क्लास में सफर की सुविधा मिलेगी।

काम के सिलसिले में यात्रा के लिए उन्हें प्रतिदिन 30 हजार रुपये का भुगतान किया जाएगा। घरेलू और विदेश दौरों पर उनके लिए ‘सुइट’ कमरा बुक किया जाएगा।

आईपीएल अध्यक्ष के भत्तों को भी पदाधिकारियों के वर्ग में डाला गया है।

भारतीय क्रिकेट संघ के दो प्रतिनिधियों सहित बीसीसीआई की शीर्ष परिषद के सदस्यों को उनकी प्रत्येक तिमाही में होने वाली बैठक के लिए प्रतिदिन 40 हजार रुपये मिलेंगे। उन्हें विदेश दौरे पर 500 डॉलर दिए जाएंगे। हालांकि आम तौर पर विदेश दौरे पर काम के लिए पदाधिकारी यात्रा करते हैं।

बोर्ड ने अपने राज्य संघों के सदस्यों के भत्तों में भी संशोधन किया है। उन्हें अब घरेलू यात्रा के दौरान 30 हजार रुपये प्रतिदिन और विदेश यात्रा पर 400 डॉलर प्रतिदिन मिलेंगे।

पुरुष और महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए मुख्य कोच का चयन करने वाली क्रिकेट सलाहकार समिति के तीन सदस्यों को प्रत्येक बैठक के लिए साढ़े तीन लाख रुपये दिए जाएंगे। इनके मामले में विदेश यात्रा की संभावना नहीं है लेकिन अगर ऐसा होता है तो उन्हें प्रतिदिन 400 डॉलर का भुगतान होगा।

बीसीसीआई के पदाधिकारी का पद मानद होता है। सीईओ जैसे बीसीसीआई के वेतन भोगी कर्मचारी को विदेश दौरे पर प्रतिदिन 650 डॉलर और भारत में प्रतिदिन 15 हजार रुपये भत्ता मिलता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User