बिहार में अररिया जिले के लाल सीए जी.के.केडिया को मिला "देशरत्न डॉ.राजेंद्र प्रसाद स्मृति सम्मान"

Thursday, December 29, 2022 - 19:58
0
बिहार में अररिया जिले के लाल सीए जी.के.केडिया को मिला "देशरत्न डॉ.राजेंद्र प्रसाद स्मृति सम्मान"

बिहार में अररिया जिले के लाल प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं पेशे से सीए गोपाल कुमार केडिया (जी.के.केडिया)को इस वर्ष "देशरत्न डॉ.राजेंद्र प्रसाद स्मृति सम्मान"दिया गया है।

यह सम्मान प्रतिवर्ष देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ.राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर नयी दिल्ली में आयोजित गरिमामयी समारोह में विशिष्ट सेवा के लिए समर्पित विभूतियों को आल इंडिया मानव समाज ट्रस्ट की ओर से प्रदान किया जाता है।

बिहार के अररिया जिले के रहने बाले श्री केडिया ने प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण के बाद वर्ष 1988 में कोलकाता से सीए की डिग्री हासिल की और फिर दिल्ली आ गए।यहां इन्होंने सीए फार्म की स्थापना की।इनका फार्म दिल्ली में आठवें एवं देश में 29 स्थान पर है।

सीमांचल के अररिया जिले के स्व.हरि राम केडिया एवं श्रीमती द्रोपती केडिया के पुत्र श्री जी.के.केडिया की शादी मई 1996 में धर्मपरायण महिला संतोष केडिया से हुयी।यह परिवार मिथिलांचल में एक प्रतिष्ठित परिवार के रूप में मानाजाता है।

आयकर अपीलीय ट्रिब्यूनल मुम्बई में जज रहे श्री केडिया ने कहा यह सम्मान मेरे लिए गौरव की बात है।राजेंद्र बाबू न सिर्फ देश के प्रथम राष्ट्रपति थे बल्कि अद्वितीय विद्वान थे।उनकी सादगी से नयी पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है।

कई सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों से जुड़े श्री केडिया ने कहा कि जब उन्होंने सीए की परीक्षा पास की थी तो उस समय इसे कठिन परीक्षा माना जाता था,लेकिन अगर लगन एवं निष्ठा से पढाई की जाय तो इसे पास करना कोई कठिन नहीं है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User