बाईक खंती मे जा गिरी, तीन घायल

कोथावा-अतरौली मार्ग पर गढ़ी नेवादा पुलिया समीप हुई घटना

Wednesday, January 28, 2026 - 17:29
Updated: 6 months ago
0
बाईक खंती मे जा गिरी, तीन घायल

हरदोई (आरएनआई) बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र मे कोथावा अतरौली मार्ग पर गढ़ी नेवादा पुलिया समीप तेज रफ्तार बाईक खंती मे जा गिरी। जिससे बाईक पर सवार तीन लोंग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरो की सूचना पर पहुंची 102 एम्बुलेंस यूपी बत्तीस एफ जी गेरह तेतिस के ईएमटी सुनील कुमार पाल व पायलेट हरीश कुमार ने तीनो घायलों को सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोथावा मे भर्ती कराया।

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के नगवा निवासी सचिव पुत्र गुड्डू उम्र 18 वर्ष बाईक से अपने साथी आयुष पुत्र बनवारी उम्र 12 वर्ष, प्रियांशु पुत्र राजकुमार उम्र 16 वर्ष निवासी ग्राम हरीहरपुर थाना सदना जनपद सीतापुर के साथ बाईक से,अतरौली जा रहे थे।इस दौरान बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र मे कोथावा अतरौली मार्ग पर गढ़ी नेवादा पुलिया समीप सामने से आ रही कार को आता देख बाईक चला रहे सचिव नियंत्रण खो दिया जिससे बाईक खंती मे जा गिरी। जिससे बाईक पर सवार तीन लोंग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरो की सूचना पर पहुंची 102 एम्बुलेंस यूपी बत्तीस एफ जी गेरह तेतिस के ईएमटी सुनील कुमार पाल व पायलेट हरीश कुमार ने तीनो घायलों को सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोथावा मे भर्ती कराया।

बेनीगंज कोतवाल ओम प्रकाश सरोज ने बताया कि पुलिया समीप बनी खंती मे बाईक गिरने से तीन लोंग घायलों की जानकारी हुई है।घटना की जांच कराई जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User