पुलवामा हमले की बरसी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2019 में आज ही के दिन पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को मंगलवार को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Tuesday, February 14, 2023 - 14:30
0
पुलवामा हमले की बरसी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की

नयी दिल्ली, 14 फरवरी 2023, (आरएनआई)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2019 में आज ही के दिन पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को मंगलवार को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने ट्वीट किया, “अपने वीर नायकों को याद करते हैं जिन्हें हमने इस दिन पुलवामा में खो दिया था। हम उनके सर्वोच्च बलिदान को कभी नहीं भूलेंगे। उनका साहस हमें एक मजबूत और विकसित भारत बनाने के लिए प्रेरित करता है।”

एक आत्मघाती हमलावर ने अपने वाहन सीआरपीएफ के काफिले में घुसाने के बाद विस्फोट कर दिया था जिससे 40 से ज्यादा सैनिकों की जान चली गई थी।

इसके जवाब में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी शिविरों को निशाना बनाया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User