पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हुए विस्फोट में चार लोगों की मौत, 10 घायल

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में रविवार सुबह एक बाजार में हुए विस्फोट में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई जबकि 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Sunday, February 26, 2023 - 18:45
0
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हुए विस्फोट में चार लोगों की मौत, 10 घायल

पेशावर (पाकिस्तान), 26 फरवरी 2023, (आरएनआई)। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में रविवार सुबह एक बाजार में हुए विस्फोट में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई जबकि 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बरखान के उपायुक्त अब्दुल्ला खोसो ने ‘डॉन’ समाचार पत्र से कहा कि धमाका राखनी बाजार इलाके में मोटरसाइकिल में लगा इंप्रोवाइज्ड एक्स्प्लोसिव डिवाइस (आईईडी) फटने से हुआ।

बरखान के थाना प्रभारी सज्जाद अफजाल ने कहा कि घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है और आगे की जांच के लिए इलाके की घेराबंदी की गई है।

घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनकी पुष्टि नहीं की जा सकती। इन वीडियो में कार्यकर्ताओं को खून से लथपथ पीड़ितों को कथित घटनास्थल से ले जाते हुए देखा जा सकता है और आसपास भारी भीड़ दिख रही है।

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर अब्दुल कुदूस बिजेन्जो ने विस्फोट की निंदा की है और अधिकारियों को दोषियों को गिरफ्तार करने के लिए हर संभव कदम उठाने का निर्देश दिया है।

उन्होंने कहा, “निर्दोष लोगों का खून बहाने वाले मानवता के दुश्मन हैं।”

इस बीच, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी विस्फोट की निंदा की और मुख्यमंत्री से रिपोर्ट मांगी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User