"नारी प्रेरणा संगोष्ठी" में गूँजा महिला सशक्तिकरण का स्वर, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सर्वेश्वरी देवी ने भरा उत्साह

Sunday, March 8, 2026 - 19:36
Updated: 5 months ago
0
"नारी प्रेरणा संगोष्ठी" में गूँजा महिला सशक्तिकरण का स्वर, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सर्वेश्वरी देवी ने भरा उत्साह

कछौना, हरदोई (आरएनआई) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को जनपद के ग्राम पंचायत भवन, नारायणनदेव में 'एक पहल एक किरण सेवा समिति' द्वारा भव्य "नारी प्रेरणा संगोष्ठी" का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और समाज में उनकी आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सर्वेश्वरी देवी ने अपने संबोधन में महिलाओं के सामर्थ्य पर बल दिया। उन्होंने कहा, "यदि महिलाओं को उचित अवसर और सहयोग मिले, और पुरुष उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलें, तो समाज में बड़ा सकारात्मक परिवर्तन संभव है। विशिष्ट अतिथि ओमासती ने महिलाओं को अपनी आंतरिक शक्ति पहचानने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज की महिला शिक्षा और दृढ़ संकल्प के बल पर हर क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर रही है और वह किसी भी मामले में पुरुषों से पीछे नहीं है। संगोष्ठी में उपस्थित महिलाओं ने शिक्षा और स्वावलंबन के मार्ग में आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान पर अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के अंत में सभी ने महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

इस गरिमामयी अवसर पर समिति के संस्थापक/अध्यक्ष आशीष पटेल 'अंशुल', मोहम्मद जुबेर सिद्दीकी, अभय चतुर्वेदी, कुलदीप सिंह सहित समिति के पदाधिकारी और सैकड़ों की संख्या में स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User