नकल पर जीरो टॉलरेंस, डीएम-एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

Jun 8, 2026 - 12:49
Jun 8, 2026 - 12:49
 0  54
नकल पर जीरो टॉलरेंस, डीएम-एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

हरदोई (आरएनआई)उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा-2026 को सकुशल, शुचितापूर्ण, नकलविहीन, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। इसी क्रम में सोमवार को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक हरदोई ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक प्रबंधों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों एवं ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने तथा शासन के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की नकल, अनियमितता अथवा संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाए। परीक्षा केंद्रों के आसपास सतत निगरानी बनाए रखने तथा अभ्यर्थियों को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।

अधिकारियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं सुरक्षा के साथ संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं, जिससे परीक्षा प्रक्रिया नकलविहीन एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंद्रों पर मौजूद अभ्यर्थियों एवं कर्मचारियों से भी संवाद कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)