धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक समरसता, कछौना में जेष्ठ माह के पांचवें बड़े मंगलवार पर बंटा प्रसाद और शर्बत

Tuesday, June 2, 2026 - 20:26
Updated: 2 months ago
0
धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक समरसता, कछौना में जेष्ठ माह के पांचवें बड़े मंगलवार पर बंटा प्रसाद और शर्बत

कछौना, हरदोई (आरएनआई) जेष्ठ माह के पांचवें मंगलवार को सभी आमजन हनुमानजी की भक्ति में ओत प्रोत नजर आए। सुबह से ही कछौना कस्बे के पौराणिक मन्दिर लंगड़े दास बाबा (कुटी) पर श्रद्धालुओं के दर्शन की लंबी-लंबी लाइन लगी थी, लंगड़े दास बाबा कुटी पर मेला भी लगा था, जहां पर दूर-दराज से वृद्ध, महिलाएं, पुरुष, बच्चे प्रसाद का आनंद उठा रहे थे। लंगड़े दास बाबा (कुटी) पर कानपुर पब्लिक स्कूल के संचालक रघुनाथ सिंह यादव, पत्रकार राहुल यादव, राजू यादव सहित टीम ने भण्डारा का आयोजन किया। मंदिर पर शर्बत प्याऊ भी लगाया गया। सेठ भूरामल आदर्श विद्यालय के संचालक मोतीलाल अग्रवाल, रानू अग्रवाल, मोनू अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, अनमोल अग्रवाल ने विशाल भण्डारा का आयोजन किया।बाबा कुशीनगर मंदिर के सामने सनातन प्रेमी ओ.पी. राठौर ने विशाल भण्डारा का आयोजन किया। पंजाब नेशनल बैंक परिवार की तरफ से विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। विनायक मार्केट में व्यापारियों ने इस अवसर पर कडी चावल प्रसाद वितरण कर जेष्ट माह के पांचवें बड़े मंगलवार को सेलिब्रेट किया। गोपी मार्केट में व्यापारियों ने विशाल भंडारा का आयोजन किया। अपना धर्म कांटा के संयोजक अमित गुप्ता ने विशाल बंजारा का आयोजन किया। रेलवे स्टेशन किरण व्यवसायी डेविड ने विशाल भण्डारा का आयोजन किया। कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र में जगह-जगह भण्डारा पूड़ी, सब्जी, कडी चावल, छोले चावल का आयोजन किया गया। लोगों ने बढ़-चलकर प्रसाद ग्रहण किया। पूरे दिन इस गर्मी के मौसम में प्रसाद, शर्बत पाकर लोगों ने राहत की सांस ली। पूरा दिन भक्तिमय वातावरण बना रहा। लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। धार्मिक आस्था व सेवा भाव लोगों में दिखाई दिया। एक दूसरे के प्रति प्रेम भाव, भाईचारा को बढ़ावा होता है, ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता और सद्भाव के सहयोग को बढ़ता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User