दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में ईडी के समन के खिलाफ शीर्ष अदालत पहुंचीं के. कविता

भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता ने दिल्ली आबकारी नीति से संबंधित धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय के समन के खिलाफ बुधवार को उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की और गिरफ्तारी से सुरक्षा प्रदान करने का अनुरोध किया।

Wednesday, March 15, 2023 - 19:30
0
दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में ईडी के समन के खिलाफ शीर्ष अदालत पहुंचीं के. कविता
के. कविता

नयी दिल्ली, 15 मार्च 2023, (आरएनआई)। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता ने दिल्ली आबकारी नीति से संबंधित धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय के समन के खिलाफ बुधवार को उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की और गिरफ्तारी से सुरक्षा प्रदान करने का अनुरोध किया।

मुख्य न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पी. एस. नरसिंह की पीठ ने तेलंगाना विधान परिषद की सदस्य कविता की याचिका पर 24 मार्च को सुनवाई के लिए सहमति जताई।

कविता के वकील ने याचिका पर तत्काल सुनावाई का अनुरोध करते हुए कहा, “क्या किसी महिला को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय में बुलाया जा सकता है?”

उन्होंने कहा कि यह “पूरी तरह से कानून के खिलाफ” है।

प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन मामले में 11 मार्च को कविता से नौ घंटे पूछताछ की थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User