थाटीपुर में चेकिंग को लेकर विवाद, सब इंस्पेक्टर पर अभद्रता के आरोप
ग्वालियर (आरएनआई) शहर के थाटीपुर थाना क्षेत्र में पदस्थ सब इंस्पेक्टर केके पराशर एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि थाटीपुर चौराहे पर स्थित एक दुकान के सामने लगातार कई दिनों से वाहन चेकिंग अभियान लगाया जा रहा है, जिससे दुकान पर आने वाले ग्राहकों की संख्या में भारी गिरावट आई है। इतना ही नहीं, दुकान पर मौजूद ग्राहकों के साथ कथित रूप से मारपीट और अभद्र व्यवहार भी किया गया।
दुकान संचालक ने जब इस समस्या को लेकर सब इंस्पेक्टर से निवेदन किया, तो मामला सुलझने के बजाय और बढ़ गया। आरोप है कि सब इंस्पेक्टर केके पराशर ने बातचीत के दौरान ही विवाद खड़ा कर दिया, जिससे मौके पर तनाव का माहौल बन गया।
इस पूरे घटनाक्रम ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि चेकिंग के नाम पर आम नागरिकों और व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है, जिससे उनके रोज़गार पर सीधा असर पड़ रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)