जिला जज का आयोजित हुआ विदाई समारोह
मथुरा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मथुरा द्वारा माननीय जनपद न्यायाधीश श्री राजीव भारती जी का स्थानांतरण महानिबंधक माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के पद पर होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ लिपिक पीयूष पुरोहित द्वारा कहा गया कि उनके जीवन का सर्वश्रेष्ठ समय जिला जज श्री राजीव भारती जी के कार्यकाल में व्यतीत हुआ। श्री भारती जी ने कभी किसी कर्मचारी में भेद नही किया। हमेशा परिवार के मुखिया की तरफ सभी कर्मचारियों के साथ रहे। कर्मचारियों के सुख, दुख में साथ रहे। आपका मथुरा जिला जज का कार्यकाल सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया है। आपकी पल पल की यादें हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी। आपके साथ बिताया हुआ हर एक पल बहुत याद आएगा। आपने हमको हमेशा हमारे कार्यों के प्रति जागरूक करते हुए हमारा मार्गदर्शन और आशीर्वाद बनाये रखा। स्थानांतरण शासकीय सेवा का एक अंग है। परन्तु आपसे हमारी यादें हमेशा जुड़ी रहेंगी।
इस अवसर पर नाजिर दिनेश शर्मा, सुरजीत सिंह, दुर्गेश कुमार, अमित यादव, गजेंद्र सिंह, प्रेमपाल, दिनेश सैनी आदि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

