जज्जी बस स्टैंड से हटा अतिक्रमण: व्यवस्थित किए गए वाहन, आज से शहर में चलेगा सघन अभियान
गुना (आरएनआई) नगर पालिका परिषद गुना और ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त रूप से जज्जी बस स्टैंड पर बड़ी कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण हटाया और अव्यवस्थित वाहनों को व्यवस्थित कराया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री मंजुषा खत्री और ट्रैफिक इंचार्ज अभय प्रताप सिंह के नेतृत्व में चली इस कार्यवाही के दौरान बसों और टैक्सी कारों को सही ढंग से खड़ा कराया गया। साथ ही, चालकों को भविष्य में भी व्यवस्था बनाए रखने की सख्त हिदायत दी गई।
प्याऊ के लिए गुमठी को मिली अस्थायी अनुमति
कार्यवाही के दौरान मंदिर के पास स्थित एक गुमठी को लेकर शिकायत मिली थी। हालांकि, गुमठी संचालक द्वारा ग्रीष्मकाल में वहां प्याऊ लगाई गई है, जिसके चलते प्रशासन ने मानवीय आधार पर और लिखित सहमति लेकर उसे केवल गर्मी के मौसम तक रखने की छूट दी है। ग्रीष्मकाल के पश्चात संचालक को स्वयं गुमठी हटानी होगी; ऐसा न करने पर नपा प्रशासन इसे हटाकर जुर्माना वसूल करेगा।

आज से प्रमुख मार्गों पर होगी बड़ी कार्यवाही
नपा और ट्रैफिक पुलिस अब शहर के अन्य प्रमुख मार्गों पर सघन अतिक्रमण अभियान शुरू करने जा रही है। सीएमओ मंजुषा खत्री ने बताया कि सड़कों पर रखी सभी गुमठियों को हटाया जाएगा ताकि आवागमन सुचारू हो सके। इसके साथ ही, दुकानों के बाहर सड़क तक सामग्री रखकर व्यापार करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। उनकी सामग्री जब्त करने के साथ-साथ चालानी कार्यवाही भी की जाएगी। इस अभियान के दौरान प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी शिवराज सिंह सिकरवार, अतिक्रमण दस्ता प्रभारी अमित आर्य, शकील खान और बृजमोहन खरे सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)