जंतर-मंतर पर 32वें दिन भी जारी रहा CJP का आंदोलन, बारिश के बीच जूते-चप्पल प्रदर्शित; मनोज जरांगे पाटिल ने दिया समर्थन

Thursday, July 23, 2026 - 18:35
Updated: 10 days ago
0
जंतर-मंतर पर 32वें दिन भी जारी रहा CJP का आंदोलन, बारिश के बीच जूते-चप्पल प्रदर्शित; मनोज जरांगे पाटिल ने दिया समर्थन

नई दिल्ली। नीट पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बैनर तले दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहा आंदोलन 32वें दिन भी जारी रहा। लगातार बारिश और हालिया घटनाक्रम के बावजूद प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर डटे रहे। आंदोलन के दौरान प्रतीकात्मक विरोध के रूप में जूते-चप्पल भी प्रदर्शित किए गए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे अपनी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखेंगे।

बुधवार को मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल जंतर-मंतर पहुंचे और आंदोलन का समर्थन करते हुए सीजेपी से जुड़े अभिजीत दीपके से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और छात्रों व युवाओं को किसी भी परिस्थिति में आंदोलन स्थल नहीं छोड़ना चाहिए।

मनोज जरांगे पाटिल ने कहा कि जब उन्होंने अपने गांव अंतरवली में आंदोलन किया था, तब भी महिलाओं और बुजुर्गों तक को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा था। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों पर डटे रहने की अपील की।

इस बीच, अभिजीत दीपके ने लद्दाख के शिक्षाविद और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से भूख हड़ताल समाप्त करने की अपील की। वहीं, सीजेपी ने स्पष्ट किया कि संगठन अपनी मांगों पर कायम है और भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के आवास पर बातचीत के प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया है।

बारिश के बावजूद जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी रहा और विभिन्न राज्यों से आए लोगों ने आंदोलन के प्रति अपना समर्थन जताया। प्रदर्शन स्थल पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति पर लगातार नजर रखी गई।

---

RNI भारत की एक तेज़ी से बढ़ती हुई न्यूज़ वेबसाइट है, जो समाचार, विचारों और तथ्य-आधारित लेखों के लिए एक विश्वसनीय डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है। यहां आप देश-दुनिया की ताज़ा खबरों से अपडेट रह सकते हैं और स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता को मज़बूत बनाने में अपना सहयोग दे सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User