चार नगर परिषदों के प्रभारी CMO हटाए गए, आयुक्त के आदेश से मची प्रशासनिक हलचल

Monday, June 1, 2026 - 12:47
Updated: 2 months ago
0
चार नगर परिषदों के प्रभारी CMO हटाए गए, आयुक्त के आदेश से मची प्रशासनिक हलचल

राजगढ़(आरएनआई)जिले की खिलचीपुर, जीरापुर, तलेन और बोड़ा नगर परिषदों में प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों (CMO) की नियुक्तियों पर बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया गया है। आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास भोपाल कैलाश वानखेड़े ने 26 मई 2026 को आदेश जारी कर सभी प्रभारी CMO को तत्काल प्रभाव से समस्त प्रभार से मुक्त करते हुए उनके मूल पद और मूल स्थान पर लौटने के निर्देश दिए हैं। यह कार्रवाई भोपाल संभाग के संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास द्वारा पूर्व में जारी किए गए आदेशों को निरस्त करने के बाद की गई है। नए आदेश में स्पष्ट किया गया है कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी के पद पर पदस्थापना संबंधी वही आदेश मान्य होंगे, जो आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास भोपाल द्वारा जारी किए गए हैं। ऐसे में संयुक्त संचालक स्तर से जारी सभी आदेश प्रभावहीन माने गए हैं।

- मूल पदस्थापना पर लौटने के लिए कहा गया

जानकारी के अनुसार, खिलचीपुर नगर परिषद में 1 जनवरी 2026 को देव नारायण दांगी को CMO का प्रभार दिया गया था। वहीं जीरापुर नगर परिषद में हरिओम शर्मा को 4 मार्च 2025 को अतिरिक्त प्रभारी CMO बनाया गया था। इसी तरह तलेन नगर परिषद में 19 दिसंबर 2025 को ब्रजेश कुमार आर्य को प्रभार सौंपा गया था। जबकि बोड़ा नगर परिषद में अभिषेक जैन को 19 जून 2025 को अतिरिक्त प्रभार के रूप में CMO की जिम्मेदारी दी गई थी।

अब आयुक्त स्तर से जारी आदेश के बाद इन सभी अधिकारियों को अपने मूल विभाग और पदस्थापना स्थल पर लौटना होगा। आदेश के बाद नगरीय निकायों में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। कई परिषदों में नए CMO की पदस्थापना को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User