गुना में कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: जयवर्धन सिंह ने जारी की मंडल अध्यक्षों की नई सूची
गुना (आरएनआई) जिले में संगठन को धार देने के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूर्व केबिनेट मंत्री एवं राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने जिले के चार प्रमुख मंडलों गुना, बमोरी, चाचौड़ा और राघौगढ़ में नई टीम की घोषणा कर दी है। पार्टी ने एक साथ कई मंडल अध्यक्षों और पदाधिकारियों की नियुक्ति कर यह संकेत दिया है कि आने वाले समय में संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय किया जाएगा। कांग्रेस की यह नई सूची ऐसे समय आई है जब जिले में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो रही है। संगठनात्मक बदलाव के साथ कांग्रेस ने आगामी चुनावों को देखते हुए जमीनी तैयारी की शुरुआत कर दी है।
जारी सूची के अनुसार कांग्रेस नेतृत्व ने चारों प्रमुख मंडलों में अध्यक्षों और अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। इस दौरान स्थानीय और सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी गई है, ताकि जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ मजबूत हो सके।
चाचौड़ा मंडल में अलग-अलग क्षेत्रों के लिए जिम्मेदारियां तय की गई हैं, वहीं बमोरी और राघौगढ़ में भी नए चेहरों को संगठन में अहम जिम्मेदारी दी गई है। गुना मंडल में भी संगठन विस्तार के तहत कई कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है।
जयवर्धन सिंह द्वारा जिला कांग्रेस समन्वय समिति की एक अहम बैठक के पश्चात सूची जारी की गई।
गुना शहर के अंतर्गत नानाखेड़ी मंडल में मुनेन्द्र बैरागी मंडल अध्यक्ष, कोल्हूपुरा में इकरार खान, लवकुश में महेश कुशवाह, बूढ़े बालाजी में पंकज प्रजापति, सदर बाजार में मोनू जैन, सोनी कॉलेानी में गीता राजू धाकड़, कुशमौदा में बनवारी ओझा एवं पिपरोदाखुर्द में आर्यन सैंडो को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।इसी तरह गुना के ही उपब्लॉक गुना कैंट में महावीरपुरा में राजू जाटव, श्रीराम कॉलोनी में अनीश खान, हनुमान कॉलोनी में प्रशांत शर्मा, घोसीपुरा में धीरज कुशवाह, गुलाबगंज में सुनील जैन बंटी, मातापुरा में अविनाश पारोचिया, गोपालपुरा में बृजेश रघुवंशी को बनाया गया है। जबकि गुना ग्रामीण में बरखेड़ागिर्द में बृजेश भार्गव, पगारा में दिनेश रघुवंशी, भादौर में सुनील रघुवंशी, बरखेड़ाहाट में नीरज यादव, बजरंगगढ़ में हरीश जाट, सिरसीकलां, प्रदीप रघुवंशी, सिलावटी देवेन्द्र यादव को मंडल अध्यक्ष बनाया है।
वहीं बमोरी ब्लॉक के बमोरी मंडल अध्यक्ष दिलीप किरार, परांठ में नृसिंह पाल किरार, कॉलोनी में मथुरालाल लोधा, विशनवाड़ा में मोहन सिंह धाकड़, उपब्लॉक फतेहगढ़ अंतर्गत कोहन में कृष्णगोपाल किरार, फतेहगढ़ में राजकुमार सेानी, कपासी में अशोक धाकड़, मगरोड़ा में मदनमोहन मीना, पाढ़़ोन में कालूराम बंजारा, झागर उपब्लॉक में झागर में गोपाल किरार, बेरखेड़ी में छतर सिंह यादव, बनेह में हनुमत लोधा, हरिपुर में राजेश यादव, मूडरा हनुमान में संजीव यादव, उपब्लॉक म्याना में म्याना अध्यक्ष काशीराम कुशवाह, उकावद में युधिष्ठिर रघुवंशी, खुटियावद में दिनेश रघुवंशी, भदौरा लालाराम धाकड़, ऊमरी खूबसिंह धाकड़, सिरसी उपब्लॉक के अंतर्गत खेरीखता में विक्रम बारेला, सिरसी में नरेश मीना, कलेछरी में लालचंद पटेलिया, मारकीमहू में कुलदीप शर्मा को बनाया गया है।
वहीं राघौगढ़ में धरनावदा से चैनसिंह यादव, रुठियाई ग्रामीण दुर्गालाल बंजारा, रुठियाई नगर पवन प्रजापति, एनएफएल विजयपुर अनीता नामदेव, राघौगढ़ शहर 1 से बृजेन्द्र मेर, राघौगढ़ शहर 2 से प्रदीप सैनी, राघौगढ़ ग्रामीण में खैराई से चंद्रभान सिंह यादव, रामनगर विजयसिंह गुर्जर, आवन नन्दकुमार लोधा, गावरी से रामेश्वर मीना को नियुक्ति प्रदान की गई है। उपब्लॉक जामनेर में पीपलखेड़ी से रामसिंह भील, टोडरा से जितेंद्र धाकड़, जामनेर से सत्यजीत सिंह, पचगोड़िया से लक्ष्मण भील मंडल अध्यक्ष बनाए गए हैं।
राघौगढ़ के उपब्लॉक आरोन में शहरोक मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण यादव, ककरूआ में अनुज यादव, आरोन 1 में पवन श्रीवास्तव, आरोन 2 में फारूख बेग, रामपुर में देवेन्द्र सिंह धाकड़, बरोद में गजेन्द्र सिंह रघुवंशी, खिरिया में जितेन्द्र जीतू शर्मा, पनवाड़ी हाट में बलवीर सिंह रघुवंशी, कोलुआ गोविंद सिंह यादव को नियुक्त किया गया है। इसी तरह चांचोड़ा ब्लॉक के चांचौड़ा बीनागंज मंडल में राजेन्द्र खादीवाला, तेलीगांव में रामसिंह मीना, ऊमरथाना में कन्हैयालाल भील, खेजराकला रानी में देवेन्द्र मीना, पेंची में भारत सिंह मीना, कुंभराज उपब्लॉक अंतर्गत कुंभराज में अंकित जैन, कानाखेड़ी में राजेन्द्र सिंह मीना, भमावद में राजेश मीना, बड़ौद में ओमप्रकाश मीना, मृगवास में पवन भील, सानई में विनोद पाटीदार, बांसाहेड़ा में अजय प्रताप सिंह, ईटखेड़ी खुर्द में श्रीकांत मीना, मधुसूदनगढ़ उपब्लॉक अंतर्गत बारोद में दशरथ सिंह जादौन, करेला में बाबूलाल मीना, उकावद में जगदीश सिंह लोधी एवं नसीरपुर में रामबाबू मीना को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)