गणतंत्र दिवस समारोह में प्रोटोकॉल को लेकर खरगे नाराज़, बोले—विपक्ष का अपमान हुआ

Tuesday, January 27, 2026 - 14:58
0
गणतंत्र दिवस समारोह में प्रोटोकॉल को लेकर खरगे नाराज़, बोले—विपक्ष का अपमान हुआ

नई दिल्ली (आरएनआई) — कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गणतंत्र दिवस परेड के दौरान बैठने की व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रोटोकॉल की अनदेखी कर उन्हें और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उचित स्थान नहीं दिया गया, जो विपक्ष और संविधान दोनों का अपमान है।

खरगे ने कहा कि राष्ट्रीय समारोह जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शिष्टाचार और संवैधानिक परंपराओं का पालन किया जाना चाहिए, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। उनके मुताबिक, कैबिनेट रैंक का दर्जा होने के बावजूद उन्हें तीसरी पंक्ति में बैठाया गया। उन्होंने दावा किया कि प्रोटोकॉल के अनुसार इस श्रेणी के नेताओं को पहली पंक्ति में स्थान मिलना चाहिए।

कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि जिस पंक्ति में उन्हें बैठाया गया, वहां राज्य मंत्री स्तर के लोग और अन्य अतिथि मौजूद थे। उन्होंने इसे जानबूझकर किया गया कदम बताते हुए कहा कि यह सिर्फ व्यक्तिगत अपमान नहीं, बल्कि पूरे विपक्ष की उपेक्षा है।

खरगे ने पास जारी करने की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि उन्हें अपनी सीट की जानकारी पाने के लिए अपने स्टाफ को कई बार संपर्क करना पड़ा और काफी प्रयासों के बाद व्यवस्था स्पष्ट हो सकी। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि वह इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण दे और बताए कि आखिर प्रोटोकॉल के तहत तय व्यवस्था का पालन क्यों नहीं किया गया।

कांग्रेस ने इस मुद्दे को राजनीतिक गरिमा और लोकतांत्रिक परंपराओं से जोड़ते हुए कहा है कि राष्ट्रीय आयोजनों में सभी संवैधानिक पदों और राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ समान सम्मान का व्यवहार होना चाहिए।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User