तेलंगाना और ओडिशा में मतदाता सूची पुनरीक्षण का नया शेड्यूल जारी, निर्वाचन आयोग ने बताई पूरी प्रक्रिया
नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने तेलंगाना और ओडिशा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग ने दोनों राज्यों में मसौदा और अंतिम मतदाता सूची जारी करने के साथ ही नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन की पूरी प्रक्रिया की नई समय-सीमा तय की है।
तेलंगाना में यह पुनरीक्षण 1 अक्तूबर 2026 को आधार तिथि मानकर किया जाएगा। आयोग के अनुसार, बूथ स्तर के अधिकारी (बीएलओ) 25 जून से 10 अगस्त 2026 तक घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। इसी अवधि में मतदान केंद्रों से संबंधित आवश्यक सुधार और पुनर्व्यवस्था का कार्य भी पूरा किया जाएगा।
तेलंगाना की मसौदा मतदाता सूची 17 अगस्त 2026 को प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद 17 अगस्त से 16 सितंबर 2026 तक मतदाता नाम जोड़ने, हटाने या विवरण में संशोधन के लिए दावा और आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। इन दावों और आपत्तियों का निस्तारण 17 अगस्त से 15 अक्तूबर 2026 तक किया जाएगा।
निर्वाचन आयोग के अनुसार, तेलंगाना की अंतिम मतदाता सूची 19 अक्तूबर 2026 को जारी की जाएगी। आयोग ने सभी संबंधित अधिकारियों को संशोधित कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और राजनीतिक दलों को इसकी जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
वहीं, ओडिशा के लिए भी विशेष गहन पुनरीक्षण का नया कार्यक्रम जारी किया गया है। राज्य में यह प्रक्रिया 1 जुलाई 2026 को आधार तिथि मानकर संचालित की जाएगी। निर्वाचन आयोग ने कहा है कि ओडिशा में भी मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूरी की जाएगी और अंतिम मतदाता सूची तय समय पर प्रकाशित की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)