खुदरा मुद्रास्फीति फरवरी में मामूली घटकर 6.44 प्रतिशत पर

खाने का सामान एवं ईंधन की कीमतों में नरमी के बीच खुदरा मुद्रास्फीति फरवरी में मामूली घटकर 6.44 प्रतिशत पर रही। सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

Tuesday, March 14, 2023 - 01:30
0
खुदरा मुद्रास्फीति फरवरी में मामूली घटकर 6.44 प्रतिशत पर

नयी दिल्ली, 13 मार्च 2023, (आरएनआई)। खाने का सामान एवं ईंधन की कीमतों में नरमी के बीच खुदरा मुद्रास्फीति फरवरी में मामूली घटकर 6.44 प्रतिशत पर रही। सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित मुद्रास्फीति जनवरी में 6.52 प्रतिशत जबकि फरवरी, 2022 में 6.07 प्रतिशत थी।

खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर फरवरी में घटकर 5.95 प्रतिशत रही जो जनवरी के छह प्रतिशत से कम है। यह पिछले साल फरवरी में 5.85 प्रतिशत थी।

आंकड़ों के अनुसार, सब्जियों की कीमतें सालाना आधार पर 11.61 प्रतिशत तक कम हुई हैं। हालांकि मसालों की मूल्य वृद्धि (20.20 प्रतिशत) और अनाज की कीमत 16.73 प्रतिशत बढ़ी है।

मांस, मछली, अंडे, दाल, चीनी व मिठाई के उत्पाद और गैर-मादक पेय जैसे क्षेत्रों में मूल्य वृद्धि कम रही।

दूसरी तरफ, ईंधन और प्रकाश खंड में मुद्रास्फीति फरवरी में 9.90 प्रतिशत रही। दूध और दूध उत्पाद, कपड़ा और जूता-चप्पल माह के दौरान महंगे हुए।

आंकड़ों के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों में महंगाई इस महीने 6.72 प्रतिशत रही जबकि शहरी क्षेत्रों में यह 6.10 प्रतिशत रही।

नवंबर और दिसंबर, 2022 को छोड़कर खुदरा मुद्रास्फीति जनवरी, 2022 के बाद से भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के संतोषजक दायरे की ऊपरी सीमा छह प्रतिशत से ऊपर रही है।

आरबीआई ने 2022-23 के लिए खुदरा मुद्रास्फीति 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है।

रिजर्व बैंक को खुदरा मुद्रस्फीति दो प्रतिशत घट-बढ़ के साथ चार प्रतिशत रखने की जिम्मेदारी मिली हुई है।

आरबीआई बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण के लिए पिछले साल मई से अब तक नीतिगत दर में 2.5 प्रतिशत वृद्धि कर चुका है।

इक्रा की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा, ‘‘लगातार दो बार उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति छह प्रतिशत से ऊपर रही है। ऐसे में आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति एक बार और नीतिगत दर में वृद्धि कर सकती है…।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा, अगले तीन सप्ताह वैश्विक गतिविधियां मौद्रिक नीति समिति के निर्णय को प्रभावित कर सकती हैं।’’

केंद्रीय बैंक वित्त वर्ष 2023-24 के लिये द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा छह अप्रैल को करेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User