कैरियर पब्लिक स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी मे बच्चों ने प्रतिभा का किया प्रदर्शन

Thursday, February 26, 2026 - 19:39
Updated: 5 months ago
0
कैरियर पब्लिक स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी मे बच्चों ने प्रतिभा का किया प्रदर्शन

शाहाबाद हरदोई (आरएनआई) कैरियर पब्लिक स्कूल में गुरुवार को कक्षा 9 के छात्र-छात्राओं द्वारा एक विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर बच्चों ने एक से एक बेहतरीन उपकरण तैयार किये। विज्ञान प्रदर्शनी के चीफ गेस्ट डॉक्टर शारिक परवेज खां, डाक्टर मनीष शर्मा, प्रोफेसर इमरान खान, चौधरी उमेश गुप्ता, सभासद प्रतिनिधि जुनैद अली खान ने प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा तैयार किए गए माडलों का अवलोकन किया और उनसे जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर होम सिक्योरिटी अलार्म, प्रदूषण के प्रकार, वाटर साइकिल, चंद्रयान-3 उत्सर्जन तंत्र, ऊर्जा स्रोत, वाटर इंडिकेटर, हाइड्रोलिक जेसीबी आदि विभिन्न प्रकार के माडल बच्चों द्वारा बनाए गए। प्रदर्शनी अवलोकन के बाद परिणाम घोषित किए गए। जिसमें होम सिक्योरिटी अलार्म बनाने वाले सिद्ध प्रताप सिंह और कर्मवीर सिंह को प्रथम, प्रदूषण के प्रकार बनाने वाली भूमिका, अंश शुक्ला, संगम को द्वितीय, वाटर साइकिल बनाने वाले हसन, साहिल और काशान को तृतीय विजेता घोषित किया गया।

 इस मौके पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेताओं को शील्ड देकर एवं गोल्ड मेडल पहनकर सम्मानित किया गया। तथा प्रदर्शनी में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को सभासद प्रतिनिधि जुनैद अली खान की ओर से सभी को गोल्ड मेडल देने की घोषणा की गई। इस अवसर पर अतिथि चौधरी उमेश गुप्ता ने कहा प्रदर्शनी प्रतियोगिता में जिन बच्चों ने भाग लिया है वह सभी बच्चे बधाई के पात्र हैं क्योंकि उन्होंने मेहनत और लगन के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जीतने वालों को शुभकामनाएं और जीत तक न पहुंचने वाले बच्चों को भी बहुत-बहुत शुभकामनाएं। क्योंकि उन्होंने मेहनत के साथ कार्य किया। इस अवसर पर प्रबंधक डॉक्टर सलीम सिद्दीकी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रधानाचार्यपरवीन खान, उप प्रधानाचार्य शिवानी त्रिवेदी, प्रियंका गुप्ता, रितेश,अदीब, उमा आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User