कैंसर की रोकथाम के लिए जागरुकता जरूरी: केशव चौधरी

उषा पाठक, वरिष्ठ पत्रकार

Wednesday, January 21, 2026 - 10:29
Updated: 6 months ago
0
कैंसर की रोकथाम के लिए जागरुकता जरूरी: केशव चौधरी

गाजियाबाद (आरएनआई) देश-विदेश में मानव जीवन के लिए अभिशाप बना कैंसर रोग की रोकथाम के लिए गत दिनों यहाँ वसुंधरा अस्पताल में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

प्रभा रस्तोगी कैंसर रिसर्च चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस कार्यशाला का उदघाटन गाजियाबाद के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त केशव चौधरी ने किया। 

इस मौके पर अस्पताल के सीएमडी डॉ. गिरिजेश रस्तोगी,सुप्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. विनीता रस्तोगी,जिला टी.वी.उन्मूलन अधिकारी डॉ. अनिल यादव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

श्री चौधरी ने कैंसर कीभयावहता का जिक्र करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से इसकी रोकथाम की दिशा में सार्थक परिणाम आएगा। उन्होंने जागरूकता फैलाने के लिए लोंगो का आह्वान किया।

ट्रस्ट द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए श्री यादव ने कहा कि टीका करण 9 साल से लेकर 26 साल तक की लड़कियों के लिए अत्यधिक जरूरी है।फकीरचंद रूस्तगी ने फाउंडेशन को प्रोत्साहित करते हुए सहयोग देने की घोषणा की।

फाउंडेशन के सहयोगी शैली अग्रवाल,डॉ.स्मृति शर्मा, किरण,सविता यादव,चार्टर्ड अकाउंटेंट श्याम रस्तोगी ,राजीव बेरी,विनय थॉमस ,सौरभ पांडेय एवं अनिरुद्ध वशिष्ठ ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User