केंट थाना पुलिस की बड़ी सफलता, जगनपुर चक पीएम आवास परिसर में फायरिंग की सनसनीखेज घटना का खुलाशा

पुरानी रंजिश में दहशत एवं भय का माहौल बनाने किए गए थे फायर, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल पहुंचाए, शेष की तलाश जारी

Wednesday, December 31, 2025 - 17:39
Updated: 7 months ago
0

गुना (आरएनआई) गुना पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की धरपकड के लिए निरंतर सतर्क, सक्रिय एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । गुना श्रीमति प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करते हुए जगनपुर चक पीएम आवास परिसर में हुई फायरिंग की सनसनीखेज घटना का खुलाशा करते हुए प्रकरण में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है । गौरतलब है कि 21 दिसंबर 2025 की रात केंट थानांतर्गत जगनपुर चक पीएम आवस परिसर में अज्ञात बदमाशों के द्वारा लोगों में दहशत पैदा की थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User