कल्याणकारी योजनाओं लाभ हर पात्र तक अवश्य पहुंचायें:- अनुनय झा

ग्रामीण क्षेत्रों के बारे में प्रतिदिन बीट सिपाहियों एवं चौकीदारों से जानकारी प्राप्त करेंः-एसपी

Monday, January 5, 2026 - 17:15
Updated: 7 months ago
0
कल्याणकारी योजनाओं लाभ हर पात्र तक अवश्य पहुंचायें:- अनुनय झा

हरदोई (आरएनआई) आज तहसील सदर में आहूत सम्पूर्ण समाधान की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अनुनय झा ने कहा कि अधिकारी भारत एवं प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं लाभ हर पात्र तक अवश्य पहुंचायें और विकास एवं निर्माण कार्यो को गुणवत्ता परक, मानक के अनुरूप समय पर पूर्ण करायें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में अवैध कब्जों की शिकायतों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए लेखपालों को निर्देश दिये कि भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायतों को गम्भीरता से लें तथा पुलिस के सहयोग से सरकारी एवं गरीबों की भूमि कब्जा मुक्त कराये और कब्जा करने वालों विरूद्व कठोर कार्यवाही करायें।

 विद्युत विभाग की शिकायतों पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि ग्रामीण एवं नगरी क्षेत्रों में रोस्टर के अनुसार विद्युत सप्लाई करायें और खराब ट्रान्फारमर व जर्जर लाइन बदलवायें। निराश्रित, वृद्वा एवं विकलांग पेंशनरों की शिकायत पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये जिन पात्र लोगों की पेंशन किसी कारण बंद हो गयी है उनका सत्यापन कराकर पेंशन पुनः बहाल करायें। राशन वितरण शिकायतों पर डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिये कि राशन वितरण में लापरवाही एवं अनियमितता बरतने वाले कोटेदारों के विरूद्व कार्यवाही करें। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में गरीब बुर्जगों को कम्बल वितरित किये।

 सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने थानाध्यक्षों को निर्देश दिये कि अपने क्षेत्रों मंे नियमित गस्त करें और ग्रामीण क्षेत्रों के बारे में प्रतिदिन बीट सिपाहियों एवं चौकीदारों से जानकारी प्राप्त करें और भूमि को अवैध कब्जा मुक्त कराने में राजस्व टीम का सहयोग करें। इस अवसर पर सीएमओ डा0 भावनाथ पाण्डे, डीडी कृषि सहित जनपद स्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित रहें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User