एयर इंडिया ने 840 विमानों का ऑर्डर दिया, 370 विमान खरीदने का विकल्प भी शामिल

एयर इंडिया ने एयरबस और बोइंग को 840 विमानों का ऑर्डर दिया है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि इस सौदे में 370 विमान खरीदने का विकल्प भी शामिल है।

Thursday, February 16, 2023 - 17:45
0
एयर इंडिया ने 840 विमानों का ऑर्डर दिया, 370 विमान खरीदने का विकल्प भी शामिल

नयी दिल्ली, 16 फरवरी 2023, (आरएनआई)। एयर इंडिया ने एयरबस और बोइंग को 840 विमानों का ऑर्डर दिया है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि इस सौदे में 370 विमान खरीदने का विकल्प भी शामिल है।

एयर इंडिया के मुख्य वाणिज्यिक और रूपांतरण अधिकारी निपुन अग्रवाल ने एक लिंक्डइन पोस्ट में कहा कि एयरलाइन द्वारा विमान खरीदने के लिए दिए गए ऑर्डर से दुनिया भर में दिख रहे उत्साह को लेकर कंपनी विनम्र है।

उन्होंने बताया कि दो साल पहले एयर इंडिया के निजीकरण के साथ शुरू हुई प्रक्रिया के तहत 840 विमानों का यह ऑर्डर दिया गया है।

उन्होंने कहा, ”ऑर्डर के तहत अगले दशक में एयरबस और बोइंग से 470 विमान खरीदे जाएंगे, जबकि इसमें 370 विमान खरीदने का विकल्प शामिल है।”

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User