एअर इंडिया घटना: शिकायतकर्ता पर पेशाब नहीं किया, शंकर मिश्रा ने अदालत से कहा

एअर इंडिया के विमान में एक बुजुर्ग महिला सहयात्री पर पेशाब करने के आरोपी शंकर मिश्रा ने अचानक यू-टर्न लेते हुए शुक्रवार को दिल्ली की एक अदालत से कहा कि उसने आपत्तिजनक कृत्य नहीं किया।

Friday, January 13, 2023 - 21:30
0
एअर इंडिया घटना: शिकायतकर्ता पर पेशाब नहीं किया, शंकर मिश्रा ने अदालत से कहा

नयी दिल्ली, 13 जनवरी 2023, (आरएनआई)। एअर इंडिया के विमान में एक बुजुर्ग महिला सहयात्री पर पेशाब करने के आरोपी शंकर मिश्रा ने अचानक यू-टर्न लेते हुए शुक्रवार को दिल्ली की एक अदालत से कहा कि उसने आपत्तिजनक कृत्य नहीं किया।

पिछले साल 26 नवंबर को एअर इंडिया की न्यूयॉर्क-नयी दिल्ली उड़ान में हुई कथित घटना को लेकर कुछ सहयात्रियों द्वारा आरोपी की निंदा किए जाने और घटना होने के संबंध में पीड़ित महिला के साथ आरोपी के व्हाट्सऐप संदेशों के बावजूद पहली बार उसके वकील ने दावा किया कि घटना हुई ही नहीं थी।

बचाव पक्ष के वकील ने मिश्रा की ओर से कहा, ‘‘मैं आरोपी नहीं हूं। कोई और होना चाहिए। उसने (महिला) खुद पेशाब किया। वह प्रोस्टेट से जुड़ी किसी बीमारी से पीड़ित थी। ये वो नहीं था। बैठने की व्यवस्था ऐसी थी कि कोई उसकी (महिला) सीट तक नहीं जा सकता था।’’

वकील ने कहा, ‘‘उसकी (महिला) सीट पर केवल पीछे से ही जाया जा सकता था, और किसी भी हालत में पेशाब सीट के सामने वाले हिस्से तक नहीं पहुँच सकता था। साथ ही शिकायतकर्ता के पीछे बैठे यात्री ने भी ऐसी कोई शिकायत नहीं की।’’

न्यायाधीश आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने से जुड़ी दिल्ली पुलिस की याचिका पर सुनवाई कर रहे थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User