उत्तर कोरिया ने ठोस-ईंधन आधारित लंबी दूरी की मिसाइल का किया परीक्षण

उत्तर कोरिया का कहना है कि उसने एक नव विकसित अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) का परीक्षण किया है, जो अमेरिका की मुख्यभूमि को निशाना बना सकती है।

Friday, April 14, 2023 - 08:00
0
उत्तर कोरिया ने ठोस-ईंधन आधारित लंबी दूरी की मिसाइल का किया परीक्षण

सियोल, 14 अप्रैल 2023, (आरएनआई)। उत्तर कोरिया का कहना है कि उसने एक नव विकसित अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) का परीक्षण किया है, जो अमेरिका की मुख्यभूमि को निशाना बना सकती है।

उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया ने शुक्रवार को कहा कि उसके हालिया हथियार परीक्षण में ठोस प्रणोदक द्वारा संचालित लंबी दूरी की एक नई मिसाइल शामिल है, जिसे उसने अपने परमाणु शस्त्रागार का ‘‘सबसे शक्तिशाली’’ हिस्सा बताया जो अमेरिका और एशिया में उसके सहयोगियों को निशाना बना सकती है।

उत्तर कोरिया की आधिकारिक ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ (केसीएनए) ने यह खबर ऐसा समय में दी है, जब एक दिन पहले उसके पड़ोसियों ने दावा किया था कि उत्तर कोरिया ने ठोस प्रणोदक पर आधारित एक आईसीबीएम दागी है।

केसीएनए के अनुसार, बृहस्पतिवार को सफल परीक्षण किया गया। उसने इस हथियार को बाहरी आक्रमणों को रोकने और देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने वाला ‘‘सबसे शक्तिशाली माध्यम’’ बताया।

अंतर्निहित ठोस प्रणोदकों वाली आईसीबीएम को स्थानांतरित करना तथा छिपाना आसान होगा। इससे विरोधियों को प्रक्षेपण का पता लगाने तथा उसका मुकाबला करने का मौका कम मिलेगा और यह अधिक तेजी से कार्रवाई करने में सक्षम होगी।

इस प्रक्षेपण से पहले उत्तर कोरिया के पिछले सभी आईसीबीएम परीक्षणों में तरल ईंधन का इस्तेमाल किया गया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User