भाजपा महिला मोर्चा ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली समाज सेविकाओं को सुषमा स्वराज सम्मान से किया सम्मानित

24 दिन में फांसी की पैरवी करने वाली स्पेशल डीजीसी श्रीमती अलका उपमन्यु सुषमा स्वराज सम्मान से सम्मानित

Sunday, March 19, 2023 - 22:30
0
भाजपा महिला मोर्चा ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली समाज सेविकाओं को सुषमा स्वराज सम्मान से किया सम्मानित
भाजपा महिला मोर्चा ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली समाज सेविकाओं को सुषमा स्वराज सम्मान से किया सम्मानित

मथुरा। भाजपा महिला मोर्चा महानगर द्वारा आयोजित सुषमा स्वराज सम्मान कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।

जिला भाजपा कार्यालय पर आयोजित भाजपा महिला मोर्चा महानगर के इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष श्रीमती पूजा चौधरी ने की एवं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री दीक्षा माहेश्वरी ने कहा कि आज हम विभिन्न क्षेत्रों की समाज सेविकाओं को सुषमा स्वराज सम्मान से सम्मानित करते हुए गर्व महसूस कर रहे हैं।

कार्यक्रम संयोजिका एवं मोर्चा की महामंत्री वंदना अरोड़ा ने कार्यक्रम का संचालन किया।

शहर के पुष्पांजलि उपवन में स्थित भाजपा कार्यालय पर महानगर महिला मोर्चा के बैनर तले आयोजित सुषमा स्वराज सम्मान कार्यक्रम में पॉक्सो कोर्ट की स्पेशल डीजीसी श्रीमती अलका उपमन्यु एडवोकेट, श्रीमती अनघा श्रीनिवासन, श्रीमती प्रतिभा शर्मा, श्रीमती सोनिका शर्मा श्रीमती शिल्पी केसोरैया , श्रीमती रोहिणी सिंह श्रीमती प्रिया यादव श्रीमती नित्या किशोरी श्रीमती अनीता चतुर्वेदी श्रीमती पुष्पा श्रीमती सोनू आदि महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सुषमा स्वराज सम्मान से सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम की रूपरेखा महिला मोर्चा की ब्रज क्षेत्र की अध्यक्ष सुश्री मधुलिका राघव एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष श्रीमती रंजना पवार महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष एवं कार्यक्रम की जिला संयोजक श्रीमती पूजा चौधरी और महिला मोर्चा की महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक का बंदना अरोड़ा द्वारा तैयार की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User