ईडी की बड़ी कार्रवाई: दिल्ली में अनिल अंबानी से पूछताछ, 3,716 करोड़ की संपत्ति ‘एबोड’ कुर्क
नई दिल्ली (आरएनआई)। उद्योगपति अनिल अंबानी से गुरुवार को दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन मामले में लंबी पूछताछ की। यह कार्रवाई रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड से जुड़े कथित बैंक धोखाधड़ी प्रकरण की जांच के तहत की गई।
ईडी ने जांच के दौरान मुंबई के पाली हिल इलाके में स्थित अनिल अंबानी की आवासीय संपत्ति एबोड को कुर्क किया है। अधिकारियों के अनुसार, इस संपत्ति का आकलित मूल्य 3,716.83 करोड़ रुपये है। कुर्की धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 के प्रावधानों के तहत ईडी के विशेष कार्य बल द्वारा की गई।
ईडी ने बताया कि इससे पहले भी इसी संपत्ति का 473.17 करोड़ रुपये मूल्य का हिस्सा जब्त किया जा चुका है। एजेंसी के मुताबिक, मामले में धन के प्रवाह और संपत्तियों के अधिग्रहण से जुड़े पहलुओं की जांच जारी है। अनिल अंबानी से की गई पूछताछ इसी जांच की कड़ी का हिस्सा है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)