आईजेयू की विजयवाड़ा बैठक में यूपी के दो पत्रकारों को राष्ट्रीय दायित्व, यूनियन ने दी बधाई
लखनऊ (आरएनआई)विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) में आयोजित इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन (आईजेयू) के प्लेनरी सेशन व कार्य समिति की बैठक में उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन (पंजीकृत) के दो साथियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने पर यूनियन में खुशी की लहर है।
बैठक में मथुरा के वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र भारद्वाज को आईजेयू का राष्ट्रीय सचिव तथा शाहजहांपुर के पत्रकार रविंद्र सिंह को केंद्रीय कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया।
दोनों पत्रकारों के चयन पर उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन (पंजीकृत) के पदाधिकारियों व सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे प्रदेश के पत्रकारों के लिए गौरव का विषय बताया। यूनियन की ओर से दोनों साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं और उम्मीद जताई गई कि वे पत्रकार हितों की रक्षा तथा संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि आईजेयू जैसे राष्ट्रीय स्तर के संगठन में उत्तर प्रदेश के पत्रकारों को प्रतिनिधित्व मिलना पूरे प्रदेश के पत्रकार समाज के लिए सम्मान की बात है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)