अडाणी पॉवर को फिर अल्पकालिक निगरानी में रखेंगे बीएसई, एनएसई

शेयर बाजार एनएसई और बीएसई ने कहा कि अडाणी पॉवर को बृहस्पतिवार, 23 मार्च से अल्पकालिक अतिरिक्त निगरानी कदम (एएसएम) के दायरे में रखा जाएगा। शेयर बाजारों के परिपत्रों में यह जानकारी दी गई।

Thursday, March 23, 2023 - 16:30
0
अडाणी पॉवर को फिर अल्पकालिक निगरानी में रखेंगे बीएसई, एनएसई
अडाणी

नयी दिल्ली, 23 मार्च 2023, (आरएनआई)। शेयर बाजार एनएसई और बीएसई ने कहा कि अडाणी पॉवर को बृहस्पतिवार, 23 मार्च से अल्पकालिक अतिरिक्त निगरानी कदम (एएसएम) के दायरे में रखा जाएगा। शेयर बाजारों के परिपत्रों में यह जानकारी दी गई।

इससे पहले, एनएसई और बीएसई ने अडाणी समूह की दो कंपनियों- अडाणी ग्रीन एनर्जी और एनडीटीवी के शेयरों को सोमवार से दीर्घकालिक अतिरिक्त निगरानी कदम (एएसएम) ढांचा के पहले चरण से बाहर रखने का निर्णय लिया था।

दोनों शेयर बाजारों ने अडाणी पॉवर के साथ अडाणी एंटरप्राइजेज और अडाणी विल्मर को आठ मार्च को अल्पकालिक एएसएम के तहत रखा था, हालांकि 17 मार्च को तीनों को निगरानी के दायरे से बाहर कर दिया गया था।

बुधवार को अडाणी समूह की दस सूचीबद्ध कंपनियों में से आठ लाभ के साथ बंद हुए थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User