2.98 अरब का गुना नपा बजट पेश: 82 करोड़ विकास पर खर्च, जनता पर नहीं बढ़ा कोई टैक्स

Tuesday, March 31, 2026 - 17:09
Updated: 4 months ago
0
2.98 अरब का गुना नपा बजट पेश: 82 करोड़ विकास पर खर्च, जनता पर नहीं बढ़ा कोई टैक्स

गुना (आरएनआई) नगर पालिका परिषद गुना की अध्यक्ष श्रीमती सविता  गुप्ता ने सोमवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 2 अरब 98 करोड़ 72 लाख रुपये का अनुमानित बजट प्रस्तुत किया। इसके साथ ही जल प्रकोष्ठ के लिए अलग से 1 अरब 12 करोड़ 82 लाख 70 हजार रुपये का बजट पेश किया गया परिषद की बैठक में मौजूद सभी पार्षदों ने ध्वनिमत से इस बजट को अपनी स्वीकृति प्रदान की। इस बजट की सबसे बड़ी राहत यह है कि नगर पालिका ने शहरवासियों पर किसी भी प्रकार का नया कर (टैक्स) नहीं लगाया है और न ही जलकर में कोई वृद्धि की गई है।

वार्डों के विकास और स्वास्थ्य पर रहेगा जोर
बजट में शहर के सभी 37 वार्डों में निर्माण कार्यों को प्राथमिकता दी गई है,
जिसके लिए 82 करोड़ 15 लाख रुपये का प्रावधान रखा गया है।

वहीं, जन स्वास्थ्य और अन्य नागरिक सुविधाओं के विस्तार पर 18 करोड़ 77 लाख 57 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। बजट निर्माण में पिछले तीन वर्षों की वास्तविक आय को आधार बनाया गया है और नियमानुसार शुद्ध आय का 5 प्रतिशत (करीब 6.37 करोड़ रुपये) संचित निधि में रखा गया है।

पेयजल संकट से निपटने का मास्टर प्लान
जल प्रकोष्ठ के बजट में जलकर की वसूली और शासन से मिलने वाले अनुदानों को आय का मुख्य स्रोत बनाया गया है।

जल कार्य समिति के चेयरमैन राजू ओझा द्वारा प्रस्तुत इस बजट में ग्रीष्मकालीन पेयजल संकट से निपटने के लिए 2.30 करोड़ रुपये के नवीन कार्यों का प्रावधान है।
एनीकट से जलापूर्ति और टैंकरों के माध्यम से शहर में पानी की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। राजस्व समिति चेयरमैन कैलाश धाकड़ ने मुख्य बजट पेश किया।
बैठक में अध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि यह बजट शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और नागरिकों को बिना अतिरिक्त आर्थिक बोझ दिए बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User