होटल एवं रेस्टोरेंट सारा में खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच, खाद्य पदार्थों के लिए नमूने
कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार में एवं एडीएम अखिलेश जैन एवं एसडीएम श्रीमती शिवानी पांडे के मार्गदर्शन आम जन को सुरक्षित एवं गुणवत्ता पूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज होटल सारा एवं रेस्टोरेंट में आज खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई। कार्यवाही के दौरान नायब तहसीलदार आरती गौतम गुना नगर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी नवीन जैन, एवं रवि शिवहरे ने होटल में उपयोग होने वाले पनीर,मावा, दही एवं ग्रेवी अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गये। निरीक्षण के दौरान खाद्य सामग्री की गुणवत्ता,स्वच्छता, खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन एवं आवश्यक दस्तावेजों की जांच भी की गई।
नायब तहसीलदार आरती गौतम ने संचालकों को निर्देश दिए कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता से किसी भी प्रकार से समझौता न किया जाए। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के सभी प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)