हॉकी टीम की जर्सी के रंग पर प्रियंका गांधी का हमला, सरकार और आरएसएस पर साधा निशाना
भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम की जर्सी का रंग नीले से बदलकर भगवा किए जाने को लेकर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने जर्सी के रंग परिवर्तन के साथ-साथ शिक्षा नीति और छात्र आंदोलनों को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए।
गुरुवार को मीडिया से बातचीत में प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार चाहे जर्सी का रंग बदले या शिक्षा नीति के जरिए इतिहास को फिर से लिखने की कोशिश करे, लेकिन देश के युवाओं की सोच नहीं बदली जा सकती। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर जुटे युवाओं की आवाज पूरे देश की आवाज है।
प्रियंका गांधी ने आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत की आजादी की लड़ाई अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर लड़ी गई थी और उसमें आरएसएस की कोई भूमिका नहीं थी। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व किया और देश की आत्मा सत्य, अहिंसा, भाईचारे और एकता पर आधारित है।
उन्होंने आरोप लगाया कि समाज में विभाजन और नफरत फैलाने की कोशिशें की जा रही हैं, लेकिन देश की मूल भावना को समाप्त नहीं किया जा सकता। उनके अनुसार भारत की पहचान भाईचारे, आपसी प्रेम और एकता से बनी है।
प्रियंका गांधी ने छात्र आंदोलनों के दौरान कथित रूप से पैलेट गन के इस्तेमाल का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जिन छात्रों के शरीर पर पैलेट के निशान दिखाए, सरकार को यह बताना चाहिए कि वे निशान कैसे आए और इस मामले में जवाबदेही तय की जानी चाहिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)