स्वांस की कीमत को पहचानो : डॉक्टर प्रेम रावत

Monday, January 19, 2026 - 17:00
Updated: 6 months ago
0
स्वांस की कीमत को पहचानो : डॉक्टर प्रेम रावत

हरदोई (आरएनआई) विश्व शांति शिक्षा कार्यक्रम के संस्थापक एवं विश्व शांति दूत लेखक आध्यात्मिक संत डॉ प्रेम रावत जी ने कहा कि मनुष्य श्वास की कीमत को पहचाने। उन्होंने कहा कि श्वास की कीमत का पता तभी चलता है जब वह रुकने लगता है उन्होंने कहा कि जब बच्चा पैदा होता है तो सबसे पहले यही देखा जाता है कि स्वास् चल रही है या नहीं यदि श्वांस चलती होती है तो उसे घर लाया जाता है अन्यथा उसे मिट्टी माना जाता है उन्होंने कहा कि स्वास् की कीमत को मनुष्य जीते जी जान ले तो उसका जीवन बेहतर हो सकता है।

न्यू वेंचर टीम के द्वारा prem rawat.com और टाइम लेस टुडे के बैनर तले कन्हूयाकूबपुर गांव में आयोजित इस शांति महोत्सव में हजारों लोगों ने प्रेम रावत जी के संदेश को बेहद शांतिपूर्ण वातावरण में सुना अंतिम दिन श्रोताओं की संख्या तीन हजार के पार पहुंच गई प्रेम रावत जी ने बड़े ही सरल और मार्मिक तरीके से मनुष्य को श्वास की कीमत को समझाया साथ ही उन्होंने कहा कि मनुष्य जिस सुख और शांति की तलाश में बाहर की ओर दौड़ता रहता है वह सुख और शांति उसके हृदय में ही मौजूद है उन्होंने कहा कि "आए एक ही देश से उतरे एक ही घाट"

 "हवा लगी संसार की हो गए वारह वाट" डॉ प्रेम रावत ने कहा कि मनुष्य को करने के बजाय जानने में विश्वास करना चाहिए। कार्यक्रम में आए हुए दर्जन भर ग्राम प्रधानों का भी स्वयं की आवाज पुस्तक भेंट कर स्वागत किया गया कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन किया इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रचार टीम की मेहनत की भी आयोजनों द्वारा प्रशंसा की गई का अंतिम दिन कार्यक्रम का स्वागत और संचालन बृजराज कुशवाहा द्वारा किया गया भक्तों का धन्यवाद हरदोई से आए मनोज गुप्ता ने किया।इस अवसर पर पीके गुप्ता,मनोज कुमार गुप्ता, सुशील श्रीवस्तव, रामवरन वर्मा अंजली,सतीश चंद्र राजपूत ,विक्रम सिंह, सुरजीत कुमार, गुरुवचन, निर्मल, अवधेश राजपूत, सुग्रीव, बादाम सिंह, रामअवतार, आर्येन्द्र कुशवाहा, सुनील राजपूत, शिव सिंह सुशील गुप्ता विकलबाबू, गिरीशचंद, सुभाषचंद्र प्रजापति, राजेश्वरदयाल, बाबूराम, दीपासिंह, देवकीसिंह, कविता कुशवाहा, जयदेवी, शान्ति देवी, देवेंद्र सिंह, मलिखान सिंह, मुन्ना लाल, कस्तूरीलाल, चंद्रपाल, अवधेश सिंह ठाकुर, श्यामपाल, रामरहीश, किशन सिंह, रनवीर राजपूत, अरविन्द कुमार, मोहिनी, मिथिलेश, सरोजिनी मोतीलाल, रामआसरे आचार्य, वीरेंद्र सिंह नरेंद्र सिंह मैना कुशवाहा कमलेश रामदास कप्तान सिंह संतराम निर्मल राजपूत मुकेश राजपूत सौदान सिंह तिलक सिंह किशन सिंह रमेश चंद ज्योति राजपूत , नेहा, रंगोली, निशा, मुन्नू सरोजिनी, स्वामी दयाल संगीता देवी बिट्टन देवी सत्यवती, सदावती विमलेश कुमार सर्वेश्वरा देवी सुनील कुशवाहा उषा देवी अनीता देवी रागनी व्रजराज कुशवाहा, विजय सिंह कुशवाहा, निक्की, ब्रजेश मिश्रा, कौशल वर्मा मौजूद रहे ।

डॉक्टर प्रेम रावत जी का शांति संदेश सराहनीय: सांसद मुकेश राजपूत

हरदोई। कन्हूयाकूबपुर गांव में चल रहे शीतकालीन शांति महोत्सव के अंतिम दिन शांति संदेश कार्यक्रम में पहुंचे सांसद मुकेश राजपूत ने श्रोताओं से विश्व शांति दूत एवं विश्व शांति शिक्षा कार्यक्रम के संस्थापक संत डॉक्टर प्रेम रावत जी के बताए हुए मार्ग पर चलने की अपील की उन्होंने कहा कि आदरणीय श्री प्रेम रावत जी शांति स्थापना के लिए जो प्रयास कर रहे हैं वह प्रशंसनीय है इस मौके पर हरदोई के वरिष्ठ पत्रकार पीके गुप्ता के मार्गदर्शन में सांसद मुकेश राजपूत का भव्य स्वागत किया गया इसके बाद फर्रुखाबाद एवं हरदोई की टीम के द्वारा शाल उढ़ाकर तथा डॉ प्रेम रावत जी द्वारा लिखी गई फाइव रैंकिंग स्वयं की आवाज और श्वास पुस्तके भेंट की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User