सिंहस्थ-2028 से पहले चाचौड़ा-बीनागंज और कुम्भराज स्टेशन को संवारने की मांग, विधायक प्रियंका पैंची ने रेलमंत्री से की मुलाकात
गुना(आरएनआई)आज क्षेत्रीय विधायक श्रीमती प्रियंका पैंची ने दिल्ली में अश्विनी वैष्णव (केंद्रीय रेलमंत्री) भारत सरकार, दिल्ली से क्षेत्रीय विकास एवं यात्रियों की सुविधाओं हेतु आगामी "सिंहस्थ कुंभ मेला-2028 (उज्जैन)" के दृष्टिगत "चाचौड़ा-बीनागंज (CBK) एवं कुम्भराज (KHRJ) रेलवे स्टेशन" को 'अमृत भारत स्टेशन योजना' में शामिल करने सहित चाचौड़ा-बीनागंज (CBK) रेलवे स्टेशन एवं कुम्भराज (KHRJ) रेलवे स्टेशन पर विभिन्न ट्रेनों के स्टॉपेज बढ़ाए जाने के संबंध में आत्मीय भेंट की l जहां कुंभराज एवं चाचौड़ा बीनागंज रेलवे को अमृत भारत स्टेशन योजना अंतर्गत क्षेत्रवासियों को विभिन्न सुविधाओं का लाभ प्राप्त हो सकेगा जैसे -
1. इससे स्टेशन पर भव्य प्रवेश द्वार, पार्किंग, जन सुविधा, वाटर कूलर, टीन शेड, लाइटिंग, वेटिंग हॉल और आधुनिक सुविधाओं का निर्माण समय पर हो सकेगा ।
2. वर्तमान में यहाँ कोटा इंटरसिटी, साबरमती एक्सप्रेस, बीना-नागदा एक्सप्रेस और भिंड-रतलाम एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें रुकती हैं। श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों की सुविधा हेतु यहाँ एक पूर्णकालिक आरक्षण खिड़की अतिशीघ्र प्रारंभ हो सकेगी l
3. मेले के दौरान अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन होगा, जिनका क्रॉसिंग अक्सर प्लेटफॉर्म-2 पर होता है। वर्तमान में यह प्लेटफॉर्म लो-लेवल है, जिसे 'हाई लेवल' बनाकर पक्का कराना यात्रियों की सुरक्षा के लिए नितांत आवश्यकता को पूर्ण करेगा अतः प्लेटफॉर्म-2 का उन्नयन किया जाए।
4. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षित आवागमन के लिए फुट ओवर ब्रिज का निर्माण तथा महिलाओं की सुरक्षा हेतु जीआरपी/आरपीएफ चौकी की अनिवार्यता को दृष्टिगत रखते हुए जीआरपी/आरपीएफ चौकी की स्थापना आवश्यक है।
5. कुम्भराज (KHRJ) रेलवे स्टेशन पर 21125/26 भिंड रतलाम एक्सप्रेस, 11125/26 ग्वालियर इंदौर इंटरसिटी, 19325/26 इंदौर अमृतसर एक्सप्रेस, 20961/62 वनारस वीकली सुपरफास्ट एक्सप्रेस का स्टॉपेज l
6. चाचौड़ा-बीनागंज (CBK) रेल्वे स्टेशन पर 14309/10 उज्जैनी एक्सप्रेस,19307/08 ऊना हिमाचल एक्सप्रेस,19325/26 अमृतसर एक्सप्रेस, 20961/62 वनारस वीकली सुपरफास्ट एक्सप्रेस आदि ट्रेनों के स्टॉपेज बढ़ाए जाने की मांग की।
सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के क्रम में "चाचौड़ा-बीनागंज (CBK) एवं कुम्भराज (KHRJ) रेलवे स्टेशन का विकास न केवल रेलवे के लिए एक उपलब्धि होगी,बल्कि यह करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और सुविधा का भी सम्मान होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)