सहारनपुर में दिल दहला देने वाली घटना, संग्रह अमीन समेत परिवार के पांच लोगों की मौत से हड़कंप

Tuesday, January 20, 2026 - 12:14
0
सहारनपुर में दिल दहला देने वाली घटना, संग्रह अमीन समेत परिवार के पांच लोगों की मौत से हड़कंप

सहारनपुर (आरएनआई)। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के सरसावा कस्बे में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। यहां एक किराए के मकान में संग्रह अमीन और उनके परिवार के पांच सदस्यों के गोली लगे शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतकों में संग्रह अमीन अशोक (40), उनकी मां विद्यावती (70), पत्नी अंजिता (35) और दो बेटे कार्तिक (16) तथा देव (13) शामिल हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अशोक को कनपटी पर गोली लगी थी, जबकि उनकी मां, पत्नी और दोनों बेटों के माथे पर गोली के निशान पाए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और पूरे घर को सील कर साक्ष्य जुटाए गए।

पुलिस के अनुसार अशोक नकुड़ तहसील में संग्रह अमीन के पद पर तैनात थे और अपने परिवार के साथ सरसावा में किराए के मकान में रह रहे थे। घटनास्थल से एक तमंचा भी बरामद किया गया है, जिससे आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।

हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के सही कारणों और घटनाक्रम की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी। इस दर्दनाक घटना के बाद से इलाके में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User