सरकार की घाटों के सौंदर्यीकरण की हृदय योजना को लगा पलीता

Thursday, February 16, 2023 - 23:15
0
सरकार की घाटों के सौंदर्यीकरण की हृदय योजना को लगा पलीता

वृंदावन (मथुरा)। आज कॉरिडोर विरोध के ३७वें दिन स्थानीय आंदोलन कारी ब्रजवासी परिक्रमा मार्ग स्थित आनंद घाट पहुंचे और आनंद घाट पर फैली ३–३ फीट की दलदल और गंदगी को लेकर शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि सरकार करोड़ों रुपए खर्च करके भी घाटों का सौंदर्यीकरण नहीं कर पाई और अब कॉरिडोर बनाकर जनता का पैसा बर्बाद करना चाहती है।
नीरज गोस्वामी ने कहा कि सरकार ने पांच साल पहले हृदय योजना के तहत करोड़ों की लागत लगाकर घाट बनवाए, जहां आज कीचड़ और गंदगी का अंबार है। जब कोई अधिकारी या मंत्री आता है तो शासन प्रशासन सफाई करने ऐसे जुट जाता है जैसे कोई दूल्हा आ रहा हो और उनके जाने के बाद वही मल –मूत्र की बदबू स्थानीय ब्रजवासियों के भाग्य में रह जाती है। 
सुमित मिश्र ने कहा कि जहां इन घाटों पर जमुना लाने की बात थी आज वहां आज मल मूत्र का भंडार है और परिक्रमा करने वालों को दुर्गंध का सामना करना पड़ता है। विकास का पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता है और अब सरकार कॉरिडोर बनाकर भ्रष्टाचार करना चाहती है। 
विरोध करने वालों में मुख्य रूप से दीपक पाराशर, सोहनलाल मिश्र, वृंदावन बिहारी मिश्र, पुरूषोत्तम शर्मा, राजेश कृष्ण शर्मा, गोविंद तिवारी, प्रमोद बिहारी सारस्वत, मनमोहन गोस्वामी, गप्पी गुरु, कलश गोस्वामी, नूतन पुरोहित, राजू शर्मा, राजेश गोस्वामी आदि उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User