सऊदी अरब व ईरान अपने दूतावासों को पुन: खोलने तथा हवाई यात्रा सुगम बनाने पर सहमत

सऊदी अरब और ईरान अपनी-अपनी राजधानी और अन्य शहरों में राजनयिक मिशन को फिर से खोलने पर सहमत हो गए हैं। ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी आईएसएनए ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

Thursday, April 6, 2023 - 13:00
0
सऊदी अरब व ईरान अपने दूतावासों को पुन: खोलने तथा हवाई यात्रा सुगम बनाने पर सहमत

बीजिंग, 6 अप्रैल 2023, (आरएनआई)। सऊदी अरब और ईरान अपनी-अपनी राजधानी और अन्य शहरों में राजनयिक मिशन को फिर से खोलने पर सहमत हो गए हैं। ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी आईएसएनए ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि इस संबंध में एक समझौता बृहस्पतिवार को बीजिंग में ईरान और सऊदी अरब के विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान हुआ।

समझौते में दोनों देशों के बीच उड़ानों को फिर से शुरू करने की संभावना का अध्ययन करने और दोनों देशों के नागरिकों के लिए वीजा प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने की भी बात की गई है।

सऊदी अरब और ईरान लंबे समय से क्षेत्रीय प्रतिद्वंद्वी रहे हैं लेकिन पिछले महीने चीन की मध्यस्थता के बाद वे सुलह की ओर बढ़ रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User