शाहाबाद: दो भाइयों का हत्यारा गिरफ्तार किया गया, फरारी के कारण घोषित था 50 हजार का इनाम
शाहाबाद हरदोई। मोहल्ला खेड़ा अजमत मे तेरह साल से फरार चल रहे पचास हजार हत्या आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है जिसके ऊपर 50 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। गिरफ्तार किया गया हत्यारा दो भाइयों दो सगे भाइयों की हत्या में नामजद था। हत्यारोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत के सांस ली है। हत्यारोपी के पास से पुलिस ने एक मोबाइल और कुछ नकदी बरामद की है। कस्बे के मोहल्ला खेड़ा अजमत में पुरानी पारिवारिक रंजिश के चलते 2008 मे मुन्ना सिंह की हत्या कर दी गई थी जिसमें विपिन पुत्र विनोद कुमार सिंह उसका भाई अतुल सिंह और विकास को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। घटना के दो वर्ष बाद न्यायालय में पुलिस की पैरवी पर आरोपियों को सजा हुई थी। सजा के आठ माह बाद विपिन अपील पर जेल से छूटकर घर आया था। इसी पारिवारिक रंजिश मे विपिन ने मुन्ना सिंह के भाई सुनील उर्फ़ गुड्डू सिंह की 2013 में हत्या कर दी और फरार हो गया।तब से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने फरार विपिन पर पचास हजार रूपए का इनाम घोषित कर रखा था। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण ने बताया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी अशोक कुमार मीणा द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली शाहाबाद पुलिस और एसटीएफ फरार हत्यारोपी विपिन को तलाश रही थी और उसकी लोकेशन भी ट्रेस कर रही थी। सोमवार को सुबह एसटीएफ और कोतवाली पुलिस ने रिश्तेदारों से मिलने पहुंचे इनामी हत्या आरोपी विपिन को गिरफ्तार कर लिया है। विपिन के पास से पुलिस को एक मोबाइल फोन और कुछ नगदी बरामद हुई है। गिरफ्तार हत्यारोपी ने बताया है वह छिपकर विभिन्न प्रांतो मे रह रहा था। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)