शाहाबाद में हरदोई पत्रकार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, दिवंगत पत्रकारों को नम आँखों से दी गई विदाई

Thursday, January 22, 2026 - 20:39
Updated: 6 months ago
0
शाहाबाद में हरदोई पत्रकार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, दिवंगत पत्रकारों को नम आँखों से दी गई विदाई

हरदोई (आरएनआई) हरदोई पत्रकार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष रामप्रकाश राठौर की अध्यक्षता में शाहाबाद नगर स्थित अम्बेडकर पार्क में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह सभा शोक, संवेदना और स्मृतियों का सजीव संगम बन गई। वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश सिंह एवं पिहानी निवासी पत्रकार जीतेश दीक्षित के असामयिक निधन से उत्पन्न रिक्तता को शब्दों में पिरोते हुए उपस्थित पत्रकारों की आँखें नम और कंठ अवरुद्ध नजर आए।

वक्ताओं ने वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश सिंह के जीवन और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे केवल एक पत्रकार नहीं, बल्कि सत्य, साहस और सामाजिक चेतना की जीवंत मिसाल थे। उनकी लेखनी ने सदैव जनहित की पीड़ा को स्वर दिया और अन्याय के विरुद्ध निर्भीकता से खड़ी रही। वहीं पत्रकार जीतेश दीक्षित के सौम्य स्वभाव, कर्मठता और पत्रकारिता के प्रति निष्ठा को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वे अपने व्यवहार और कार्यशैली के कारण सदैव स्मरणीय रहेंगे।

सभा के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान वातावरण अत्यंत भावुक हो गया और ऐसा प्रतीत हुआ मानो समय भी थमकर उन दोनों आत्माओं को नमन कर रहा हो। अंत में ईश्वर से प्रार्थना की गई कि वह दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक-संतप्त परिजनों एवं पत्रकार साथियों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस अवसर पर पत्रकार,राजीव शर्मा उमैर अली खान, इजहार खान डॉक्टर शाहिद अली गुलफाम अली संदीप कुमार लाल मोहम्मद रवींद्र शुक्ला पंकज मिश्रा रवि शुक्ला अखिलेश बाथम आदि मौजूद रहे

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User