शमशेर नगर में विचार गोष्ठी, भगवान बुद्ध, डॉ. आंबेडकर और संत रविदास के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

Thursday, July 2, 2026 - 21:52
Updated: 1 month ago
0
शमशेर नगर में विचार गोष्ठी, भगवान बुद्ध, डॉ. आंबेडकर और संत रविदास के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

कछौना, हरदोई। (आरएनआई) विकासखंड कछौना की ग्राम सभा कमालपुर के ग्राम शमशेर नगर में अंबेडकर प्रतिमा व भगवान बुद्ध की प्रतिमा व संत रविदास की प्रतिमा स्थल पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ताओं, ग्रामीण ने सहभागिता कर महापुरुषों के आदर्शों पर अपने विचार व्यक्त किये। सभी ने महापुरुषों के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा भगवान बुद्ध का करुणा, शांति और अहिंसा का संदेश, डॉ० भीमराव अंबेडकर का सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा का मार्ग तथा संत रविदास का समरस समाज का विचार आज भी उतना ही प्रासंगिक है। उन्होंने समाज में जाति भेदभाव को कुरीतियों और सामाजिक असमानताओं को समाप्त कर शिक्षा, भाईचारा और मानवता के मूल्यों को अपनाने का आवाहन किया। वक्ताओं ने समाज में व्याप्त कुरीतियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर डॉक्टर आरयस गौतम, जिला अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी राजपाल गौतम, ज्ञान प्रकाश वर्मा, बृजेश हंस सहित वक्ताओं ने विचार रखें। सामाजिक कार्यकर्ता डॉक्टर नरेंद्र वर्मा ने अपने संबोधन में कहा वर्तमान समय में हमारी पीढ़ी नशे की गिरफ्त में है, इससे उसका जीवन, परिवार व समाज प्रभावित होता है। हम सभी बुद्धजीवियों के पंचशील सिद्धांतों को पालन कर नशा से मुक्त होकर जीवन को आदर्श बना सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन ज्ञान प्रकाश वर्मा ने किया। कार्यक्रम के आयोजक युवा कार्यकर्ता अमित कुमार ने कहा आज जो भी हम परिवार व समाज के कारण है, इसलिए हमारी जिम्मेदारी है कि इस परिवार व समाज के लिए अपना योगदान करें। सबसे बड़ी आवश्यकता समाज में जागरूकता की है। यह स्थान सभी के प्रयास से बना है। जहां पर हम सभी मिलकर मानवता के लिए कदम उठाए। सामाजिक कुरीतियों से दूर होकर शिक्षा की अलग से गांव और देश को बेहतर करें। सभी ने पूड़ी, सब्जी, खीर का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान मोहम्मद शारिक, ज्ञान प्रकाश, झाउलाल, रीता वर्मा, रामकली, मीरा, पूर्व प्रधान बेचेलाल, नाथालाल सहित ग्राम प्रधानगण, विजय कुमार प्रबुद्धजन, पुरूष, महिलाओं, बच्चों ने प्रतिभाग किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User