वांगचुक ने रेलवे की सराहना की, शिक्षा सुधार और एंटी पेपर लीक बिल पर रखी राय

Thursday, July 30, 2026 - 13:42
0
वांगचुक ने रेलवे की सराहना की, शिक्षा सुधार और एंटी पेपर लीक बिल पर रखी राय

जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने एक नया वीडियो संदेश जारी कर भारतीय रेलवे की सराहना की है। साथ ही उन्होंने परीक्षा सुधार, शिक्षा व्यवस्था और एंटी पेपर लीक बिल पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सुधार केवल परीक्षाओं तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि पूरी शिक्षा व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए जाने चाहिए।

ट्रेन यात्रा के दौरान जारी अपने वीडियो में सोनम वांगचुक ने कहा कि वह लद्दाख की यात्रा पर निकले हैं और रेल यात्रा उनका सबसे पसंदीदा परिवहन माध्यम है। उन्होंने बताया कि दिल्ली से श्रीनगर तक वंदे भारत ट्रेन में सफर का यह उनका पहला अनुभव था और वह चेनाब रेल पुल भी देखना चाहते थे। उन्होंने इस यात्रा को बेहद सुंदर बताते हुए भारतीय रेलवे की सराहना की और कहा कि उन्हें इस उपलब्धि पर गर्व है।

परीक्षा सुधार और एंटी पेपर लीक बिल पर प्रतिक्रिया देते हुए वांगचुक ने कहा कि संसद में परीक्षा सुधार संबंधी विधेयक लाया जाना सकारात्मक कदम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सुधार केवल परीक्षाओं तक सीमित न रहकर पूरी शिक्षा व्यवस्था में भी लागू किए जाएंगे।

उन्होंने सरकार से यह भी अपील की कि पहले उनके साथ और बाद में सीजेपी के साथ हुए लिखित समझौते का पालन किया जाए। वांगचुक ने कहा कि सरकार ने प्रदर्शन में शामिल छात्रों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई या एफआईआर न करने का आश्वासन दिया था और उस पर कायम रहना चाहिए। उनके अनुसार, इससे युवाओं में विश्वास का माहौल बनेगा और सभी मिलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User